Happy Birthday Aishwarya Rai Bachchan: इस तरह Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai को किया था प्रपोज

0
576
Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan Birthday

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) दुनिया की सबसे सुंदर महिला मानी जाती हैं। आज इस विश्व सुंदरी (Miss World) का जन्मदिन है। ऐश अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सोशल मीडिया पर लोग ऐश की तस्वीरें शेयर कर खूब बधाई दे रहें हैं। बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बधाई की हकदार भी हैं। यह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने दमपर मुकाम हासिल किया है। ऐश्वर्या ने कड़ी मेहनत के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। पर क्या आपको पता है ऐश्वर्या, बच्चन परिवार (Bachchan Family) की बहु कैसे बनीं। आज हम आपको यहां पर बता रहे हैं कि ऐश्वर्या राय कैसे बच्चन परिवार की बहु बनीं और कैसे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के करीब आईं।

ऐश्वर्या और अभिषेक फिल्म की दुनिया में काफी समय से काम कर रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी काफी समय पहले ही शुरु हो गई थी। यह बात बहुत की कम लोगों को पता है कि अभिषेक ऐश्वर्या पर फिल्म गुरु की शूटिंग करते समय दिल हार बैठे थे।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की मुलाकात फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के सेट पर हुई थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। दोनों की जोड़ी को लोगोें ने कोई प्यार भी नहीं दिया। यह दौर 2000 का था। इसी समय ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते की चर्चा पूरे जोरों – शोरों पर चल रही थी।

खबर यह भी सामने आई थी कि ऐश्वर्या के साथ सलमान खान ने खूब मार पीट की थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। बाद में ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ने लगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने ऐश्वर्या का नाम लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। बाद में ऐश ने इस आग को शांत करनेे के लिए विवेक को अपना दोस्त बता दिया था।

इसके बाद किस्मत से अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई फिल्म ‘उमराव जान’ के सेट पर। साल 2006 में आई यह फिल्म खास सफल नहीं हो पाई लेकिन इस फिल्म से अभिषेक और ऐश्वर्या के प्यार की शुरुआत होने लगी थी।

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि अभिषेक बच्चन ने बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज किया था। अभिषेक ने टोरंटो फिल्म फेस्ट्विल मे गुरु फिल्म के प्रमोशन के दौरान अंगूठी पहना कर प्रपोज किया था। दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। तब से दोनों एक साथ हैं। ऐश और अभिषेक की एक बेटी भी है। जिसका नाम अराध्या है।

शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या ने अपनी बेटी अराध्या को जन्म दिया। दोनों के रिश्ते पर कई बार सवाल उठते रहें हैं लेकिन अभिषेक बच्चन ने साफ कर दिया था कि उनके बीच सब कुछ सही चल रहा है।

यह भी पढ़ें:

Sidharth Shukla को Broken But Beautiful 3 के लिए मिला BEST ACTOR का अवार्ड, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BESTACTORSIDHARTHSHUKLA

Halloween पार्टी करती नजर आईं Suhana Khan, दिखा शानदार लुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here