Happy Dussehra 2021: छह राज्यों में दशहरा है काफी मशहूर, मदिकेरी में तीन माह पहले से ही शुरू हो जाती है तैयारी

0
683
Happy Dussehra 2021
Happy Dussehra 2021

Happy Dussehra 2021: दशहरा आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन को देश के कोने कोने में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। दशहरे (Dussehra) का मेला भारत में काफी फेमस है। भारत में कुछ ऐसी जगहे हैं जहां पर दशहरा बहुत ही भव्य तरह से मनाया जाता है। इतना शानदार मनाया जाता है कि दूर दूर से लोग दशहरे को देखने के लिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी छह जगहें है जहां पर दशहरा बहुत ही शानदार तरह से मनाया जाता है?

बस्तर

छत्तीसगढ़ के बस्तर का दशहरा काफी मशहूर है। यहां पर बहुत ही भव्य तरह से दशहरा मनाया जाता है। पुराणों में लिखी बातों पर गौर किया जाए तो यहां पर प्रभु श्री राम ने अपने 14 वर्षों का वनवास बिताया था। बस्तर में मां दंतेश्वरी नाम का मंदिर है। इसी मंदिर में दशहरे को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। मंदिर बस्तर के जगदलपुर में स्थित है। हर साल दशहरे के अवसर पर हजारों की संख्या में आदिवासी आते हैं और रावण का दहन करते हैं। खास बात यह है कि यहां पर रावण दहन के बाद रथ को चलाया जात है। मान्यता है कि भगवान राम ने बस्तर में रथ चलाने की परंपरा शुरु की थी।

मैसूर

कर्नाटक के मैसूर का दशहरा काफी मशहूर है। मैसूर दशहरे के दिन आकर्षण का केंद्र बन जाता है। दशहरा राज्य का प्रादेशिक त्योहार है। यहां पर नवरात्र के पहले दिन से ही मेला शुरू हो जाता है और दशहरे तक चलता है। दशहरे के मेले को देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां पर पहुंचते हैं। मैसूर का नाम महिषासुर के नाम पर रखा गया था। इस दिन मैसुर महल को एक दुल्हन की तरह सजाया जाता है और नाचते-गाते शोभायात्रा निकाली जाती है।

कुल्लु

हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में दशहरा को आंतर्राष्ट्रीय त्योहार घोषित कर दिया गया है। यहां पर 17वीं शताब्दी से दशहरा मनाने की परंपरा चली आ रही है। दशहरे का आयोजन कुल्लु के ढालपुर मैदान में किया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। यहां दशहरे का त्योहार सात दिनों तक मनाया जाता है।

मदिकेरी

दक्षिण भारत के मदिकेरी मे दशहरे का त्योहार भव्य तरह से मनाया जाता है। खास बात यह है कि हर जगह 1 दिन दशहर होता लेकिन यहां पर 10 दिन तक यह त्योहार चलता है। यहां पर मनाए जाने वाले दशहरे को मदिकेरी दशहरा भी कहते हैं। इसकी तैयारी तीन माह पहले से ही शुरू हो जाती है। मदिकेरी शहर काफी छोटा है लेकिन दशहरे के दिन ऐसा लगता है कि पूरा भारत यहीं पर इकट्ठा हो गया है।

कोटा

राजस्थान के कोटा का दशहरा भी काफी मशहूर है। काफी दूर दूर से लोग यहां पर दशहरा देखने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि दशहरे पर मेला लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। दुनिया भर के लोग यहां की भव्यता देखेने के इकट्ठा होते हैं। दशहरे के दिन यहां पर भजन कीर्तन के साथ-साथ कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी होती हैं।

मंगलोर

कर्नाटक का मंगलौर भी अपने भव्य दशहरे के कार्यक्रम के लिए मशहूर है। यहां का दशहरा देशभर से श्रद्धालुओं को आकर्ष‍ित करता है। दशहरे पर यहां का टाइगर डांस दुनिया को अपनी तरफ खींचता है।

यह भी पढ़ें:

Happy Dussehra 2021: देशभर में दुर्गापूजा को लेकर उल्लास, तस्वीरों में देखें अलग-अलग राज्यों में दशहरे की तैयारी

Happy Dussehra 2021 Wishes: विजयादशमी पर इस तरह अपनों को कहें Happy Dussehra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here