Happy Lohri 2022: बॅालीवुड में लोहड़ी का जश्न, Akshay Kumar समेत इन सेलेब्स ने दी फैंस को शुभकामनाएं

0
465
Happy Lohri 2022
Happy Lohri 2022: बॅालीवुड में लोहड़ी का जश्न

Happy Lohri 2022: आज यानि 13 जनवरी, को देशभर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा हैं। लोग इस अवसर को जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं, क्योंकि यह त्योहार फसल के बुआई के मौसम के अंत और खेती के मौसम के आगमन का प्रतीक होता है। बता दें कि साल की शुरुआत में यह सबसे पहला त्योहार होता है इसलिए लोग इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाते है।

हर तरफ रंग बिरंगी लाइट दिखाई देती है इसके साथ ही महिलाएं और लड़कियां गिद्दा करती हैं और जमकर ढ़ोल बजाकर भांगड़ा करती हैं। इस प्यारे अवसर पर अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, समेत कई हस्तियों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं हैं।

बॉलीवुड ने कहा Happy Lohri

लोहड़ी के अवसर पर लोग अलाव जलाते हैं और उसके चारों ओर घुमकर जश्न मनाते हैं। इस अवसर पर सूर्य (सूर्य देव) की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अलाव की लपटें लोगों की प्रार्थनाओं को सूर्य भगवान तक पहुंचाती है और इसके बाद सूर्य देवता पृथ्वी को एक अच्छी फसल का आशीर्वाद देते है। इस दिन अलाव जलाकर, गजक, तिल के लड्डू बनाए जाते हैं।

Happy Lohri 2022
Happy Lohri 2022

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस मौके पर फैस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- मूंगफली दे खुशबू आटे गुर दी मिथास, मक्की दे रोटी सरसों दा साग, दिल दे ख़ुशी एटे अपनिया दा प्यार मुबारक होवे सरियन नु लोहड़ी दा त्योहर। #HappyLohri “

akahsy lohri

शिल्पा शेट्टी ने भी लोहड़ी पर सभी की सुख, शांति और प्रेम की कामना की हैं।

shilpa


अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को हैप्पी लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।

abhshek


हेमा मालिनी ने लोहड़ी पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “लोहड़ी मनाने वाले सभी लोगों के लिए, आप सभी को एक बहुत ही खुशी का दिन चाहते हैं! #happylohri #lohri #festivals (sic).”

यह भी पढ़ें:

Lohri 2022: जानें लोहड़ी 2022 का मुहूर्त और इस त्योहार का महत्व

Happy Lohri 2022: लोहड़ी को बनाना चाहते हैं खास तो बजाएं ये बॅालीवुड और पंजाबी गानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here