Varun Gandhi के आक्रामक रुख पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘आज तो आप भी शीशे की तरह बोल पड़े’

0
653
Varun Gandhi
Varun Gandhi

Varun Gandhi का भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। पार्टी से बगावत के मुड में दिखाई दे रहे वरुण गांधी आजकल गाहे-बगाहे मोदी सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने भी वरुण गांधी के तेवरों को देखते हुए उन्हें उनकी मां मेनका गांधी समेत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

वहीं अब विपक्षी दल कांग्रेस के कई नेता भाजपा के सौतेले रवैये पर वरुण गांधी से हमदर्दी दिखा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने वरुण गांधी को हौसले देते हुए ट्वीट किया है। इमरान प्रतापगढ़ी अपनी ट्वीट में वरुण गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘आज तो आप भी शीशे की तरह बोल पड़े’।

दरअसल वरुण गांधी लखीमपुर खीरी की किसान हत्या को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ नाराज चल रहे हैं। किसानों के लिए इंसाफ की मांग करने के बाद उन्हें इस महीने भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन पार्टी के इस कदम के बाद भी वरुण आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के बहाने पीएम मोदी पर निशाना

आज वरुण गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी किसानों के समर्थन में बोले रहे हैं और सरकार को चेता रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो साल 1980 का है जब देश में इंदिरा गांधी की सरकार थी।

वीडियो में वाजपेयी कह रहे हैं, ‘मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि दमन के तरीके छोड़ दीजिए। डराने की कोशिश मत कीजिए, किसान डरने वाला नहीं है। हम किसानों के आंदोलन का दलीय राजनीति के लिए उपयोग नहीं करना चाहते। लेकिन हम किसानों की उचित मांग का समर्थन करते हैं। अगर सरकार दमन करेगी, कानून का दुरुपयोग करेगी, किसानों को डराने की कोशिश करेगी तो किसानों के संघर्ष में कूदने में हम पीछे नहीं रहेंगे। हम उनके साथ कंधे से कंधा लड़ाकर खड़े रहेंगे।’

इसे भी पढ़ें: BJP सांसद Varun Gandhi का आक्रामक रुख बरकरार, शेयर किया वाजपेयी का पुराना Video, पूर्व PM को बताया- बड़े दिल वाला नेता

UP Election: BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी-वरुण गांधी बाहर, क्या साथ आएंगे ‘Gandhi Brothers’?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here