नेपाल समेत यूपी के कई इलाकों में आज सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 और 4.8 थी। इससे हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। इसका केंद्र नेपाल का धादिंग जिले का नौबत था।
#News : नेपाल के काठमांडू में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता
— APN न्यूज़ हिंदी (@apnlivehindi) April 24, 2019
हालांकि, भूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:29 बजे नेपाल और उसके सटे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं इसकी तीव्रता 5.2 थी। इसके बाद 6:40 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी।
इससे पहले रात 1 बजकर 45 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी और भूकंप का केंद्र अरुणाचल का पश्चिम सियांग था। यहां पर भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।