हैदराबाद में वेटरनिटी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और मर्डर को लेकर जहां देशव्यापी गुस्सा है तो वहीं दूसरी तरफ इसकी गूंज सोमवार को संसद के शीतकालान सत्र के दौरान राज्यसभा में सुनाई दे रही है। इस घटना की हर दल के सांसद निंदा कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने कहा कि चाहे निर्भया हो या कठुआ, सरकार को उचित जवाब देना चाहिए। जिन लोगों ने ऐसा किया, उनकी सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग करनी चाहिए। जिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए और उनको शर्मिंदा करना चाहिए।
जया बच्चन ने कहा, निर्भाया और कठुआ केस में क्या हुआ सरकार बताए। रेप के दोषियों को जनता के बीच सजा मिले।#JayaBachchan pic.twitter.com/SCSvgg8b1G
— APN न्यूज़ हिंदी (@apnlivehindi) December 2, 2019
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने हैदराबाद में वेटरनिटी डॉक्टर से हुई हैवानियत को लेकर कहा कि कोई भी सरकार अपने राज्य में इस तरह की घटना नहीं चाहेगी। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ कानून बनाकर खत्म नहीं होगा। इन चीजों को खत्म करने के लिए हम सभी को ऐसी अपराध के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत है।
राज्यसभा में कांग्रेस ने उठाया हैदराबाद गैंगरेप का मामला, गुलाम नबी आजाद ने कहा, गैंगरेप के दोषियों से सख्ती से निपटे राज्य सरकार।#RajyaSabha pic.twitter.com/zuFRzIvvw3
— APN न्यूज़ हिंदी (@apnlivehindi) December 2, 2019
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने निर्भया गैंगरेप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को अब तक सजा नहीं हुई है। इस मामले में समय पर कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि नए बिल की जरूरत नहीं है। ऐसे वक्त में राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक कौशल और मानसिकता में बदलाव की ज्यादा जरूरत है।
नालगोंडा के सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि ये हादसा शहर के सबसे सुरक्षित इलाके में में हुआ। ये हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि दोषियों को इस मामले में जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।