अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) 5 दिसम्बर 2021

0
768
International volunteer day
International Volunteer Day

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) कब मनाया जाता है?

हर साल 05 दिसम्बर को पुरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस’ के रूप मनाया जाता है। जिसे International Volunteer Day (IVD)  और International Volunteer Day for Economic and Social Development (आर्थिक और सामाजिक विकास) के नाम से भी जाना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का इतिहास (History):

United Nation Assembly में 17 दिसंबर 1985 में (A/RES/40/212) प्रस्ताव द्वारा इसे पारित किया गया था कि 05 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय वालंटियर दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह दिवस सभी स्तरों (स्थानीय,राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय) पर बदलाव करने में लोगों के सहयोग के सम्मान का एक वैश्विक उत्सव है।

यूं मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 

इस अवसर पर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कान्फ्रेंस, सेमिनार, प्रदर्शनियाँ, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम किए जाते  हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस की थीम्स(Themes):

  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘वैश्विक अभिवादन-स्वयंसेवकों का साथ दें’ ‘Global Applause-give Volunteers a hand’ है।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)-“वॉलंटियर्स एक्ट फर्स्ट। हेयर। एव्रीव्हेयर” है।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘स्वयंसेवक लचीला समुदाय का निर्माण करते हैं’ ‘Volunteers build Resilient Communities’ था।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)-  ‘वालंटियर फॉर एन इंक्लूसिव फ्यूचर Volunteer for an inclusive future’ था।
  • वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)-  ‘एकसाथ हम स्वेच्छा से कार्य कर सकते हैं’ “Together We Can Through Volunteering” हैं।
  • इस वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘वालंटियर नाव फॉर कॉमन फ्यूचर “Volunteer now  for our common future” हैं।

कल की पीढ़ियों के लिए,  हमें अब बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक परिवर्तनों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। समुदायों और विश्व के लिए अधिक निष्पक्ष और समावेशी भविष्य स्थापित करने के लिए स्वयंसेवा एक महत्वपूर्ण पहलू है।

विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS):

WhatsApp Image 2021 12 05 at 11.07.44 AM

विश्व में सबसे बड़ा स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को माना जाता है। भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत के भारतीय जनता पार्टी का व्यापक रूप से अंतर्निहित संगठन माना जाता हैं। इसकी अधिक प्रसिद्धि  संघ या आर.एस.एस. के नाम से ज्यादा है। सर्वे के अनुसार RSS विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है।

यह भी पढ़े:-Indian Navy Day 2021: भारतीय नौसेना दिवस पर Operation Trident हुआ Twitter पर Trend, जानें ऑपरेशन के बारे में?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here