Jharkhand: 1 करोड़ का इनामी Maoist नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ पत्नी के साथ गिरफ्तार, अन्य 4 नक्सली भी चढ़े पुलिस के हत्थे

0
637
Prashant Bose and His Wife Sheela Marandi (Photo:ANI)

Jharkhand: भाकपा माओवादी (CPI Maoist) नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ (Prashant Bose alias ‘Kishan da’) को झारखंड पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया है। बोस पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। उनकी पत्नी शीला मरांडी (Sheela Marandi) जो भाकपा माओवादी की सदस्य भी हैं उनको को भी गिरफ्तार किया गया। इनके साथ चार अन्य सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के संयुक्त अभियान के तहत इन लोगों को पकड़ा गया है।

बोस नंबर दो की पोजीशन में था

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किशन दा भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो में नंबर दो की पोजीशन में था और संगठन के पूर्वी क्षेत्रीय प्रभाग का नेतृत्व करता था। वो झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में नक्सल गतिविधियों का प्रभारी भी था। अधिकारी ने यह भी कहा कि वह बार-बार अपना स्थान बदलता था और पकड़े न जाने के लिए कभी भी किसी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था।

अधिकारी ने जानकारी दी, “इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उसे कई बार ट्रैक किया लेकिन वह लंबे समय तक एक क्षेत्र में नहीं रहता था। हाल ही में वह झारखंड के सारंडा जंगल से काम कर रहा था। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश की पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी

अधिकारी की जानकारी के अनुसार इस साल अभी तक मुठभेड़ों में 13 उग्रवादियों का खात्‍मा किया गया है, जबकि 603 अन्य को गिरफ्तार किया गया और 486 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों या राज्य पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand सरकार ने नमाज के लिए आवंटित किया कमरा, BJP का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

Supreme Court ने JPSC की परीक्षा में कट ऑफ डेट में छूट की याचिका को किया खारिज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here