John Abraham की फिल्म Satyameva Jayate 2 का दूसरा गाना Kusu Kusu रिलीज, डांस फ्लोर पर आग लगा रही हैं Nora Fatehi

0
905
Kusu Kusu Song
Kusu Kusu Song

जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar)-स्टारर सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) फिल्म का दूसरे गाने  Kusu Kusu का टीजर लॉन्च हो गया है। गाने में दिलरुबा अपने हुस्न का तड़का लगा रही हैं। मतलब नोरा फतेही दिलबर दिलबर के बाद Kusu Kusu में धमाल मचा रही हैं। गाना 10 नंबर को रिलीज किया जाएगा। गाने में नोरा का स्टेप देखकर ही फैंस घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर नोरा ट्रेंड करने लगी हैं। फैंस कह रहे हैं कि गाने का अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

Nora का फायर डांस

कुसू कुसू गया तेरा सुकू सुकू नहीं मेरा…गाना कुछ इस तरह है। गाने की पहली झलक में ही नोरा बेली डांस करती हुई दिख रही हैं। डांस फ्लोर पर नोरा आग लगा रही हैं। 21 सेकेंड के टीजर को देखकर ही फैंस दीवाने हो गए हैं।

इस गाने में नोरा का एक एक स्टेप घायल करने वाला है। हॉट अवतार में नोरा को गाने में दिखाया गया है। नोरा को वैसे भी बेली डांस के लिए जाना जाता है। दिलबर दिलबर गाना हिट होने के बाद नोरा काफी फेमस हो गई हैं।

सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर

FDG5O6NUYAcvvkS
Nora Fatehi

सत्यमेव जयते फिल्म 25 नवंबर, 2021 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 पहले 13 मई को सलमान खान-स्टारर राधे के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण रिलीज़ की तारीख नवंबर में बदल दी गई थी।

निर्माताओं द्वारा सत्यमेव जयते 2 की रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद, प्रशंसकों को ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। 3 मिनट-17 सेकेंड के ट्रेलर में जॉन अब्राहम को दमदार अवतार में दिखाया गया है। ट्रेलर में वह कारों को उठाते है, टेबल तोड़ते है और लोगों को मारने के लिए मंदिर की घंटियों का इस्तेमाल करते है। ट्रेलर में दिव्या खोसला कुमार भी नजर आ रही हैं।

फिल्म के बारे में

Nora Fatehi

पहले भाग की तरह, दूसरा भाग भी भारत में भ्रष्टाचार के मुद्दे से संबंधित है। पुलिस और राजनेताओं से लेकर उद्योगपति और आम आदमी तक, फिल्म हर किसी के जीवन में भ्रष्टाचार का पता लगाएगी। फिल्म में जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिल्लई, अनूप सोनी और साहिल वैद मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें:

Satyameva Jayate 2 का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में John Abraham का दिखा दमदार लुक

Bunty Aur Babli 2 का ट्रेलर रिलीज, Saif Ali Khan और Rani Mukerji की दिखेगी शानदार केमेस्ट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here