Karwa Chauth 2021: देश भर में करवा चौथ को लेकर उत्साह, Kumar Vishwas ने तस्वीर पोस्ट कर कहा- तुम्हारे गाँव में जो चाँद निकला है, वो कैसा है ?”

0
529
Kumar Vishwas
Kumar Vishwas

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पवित्र त्योहारों में से एक है। इस साल रविवार को करवा चौथ है और करवा चौथ के अवसर पर हिंदी के मशहूर कवि Kumar Vishwas ने भी ट्वीट किया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म Twitter पर Kumar Vishwas ने करवा चौथ पर एक कविता पोस्‍ट की है।

उन्‍होंने लिखा, “हमारी छत पे जो आया तुम्हारे रूप जैसा है, तुम्हारे गाँव में जो चाँद निकला है, वो कैसा है ?”

करवा चौथ के त्योहार में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। वे सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं और चंद्रमा को देखकर व्रत तोड़ती हैं। व्रत करने वाली महिला अपने पति को उसी छलनी से देखती है और व्रत तोड़ने के लिए अपने पति द्वारा दिए गए मीठे और पानी का सेवन करती है। 

मगर और यमराज की कहानी

मान्यताओं के अनुसार करवा नाम की पतिव्रता स्त्री अपने पति के साथ नदी के किनारे के गाँव में रहती थी। एक दिन उसका पति नदी में स्नान करने गया। स्नान करते समय वहाँ एक मगर ने उसका पैर पकड़ लिया। वह मनुष्य करवा-करवा कह के अपनी पत्नी को पुकारने लगा उसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी करवा भागी चली आई और आकर मगर को कच्चे धागे से बाँध दिया।

मगर को बाँधकर यमराज के यहाँ पहुँची और यमराज से कहने लगी- हे भगवन! मगर ने मेरे पति का पैर पकड़ लिया है। उस मगर को पैर पकड़ने के अपराध में आप अपने बल से नरक में ले जाओ। यमराज बोले- अभी मगर की आयु शेष है, अतः मैं उसे नहीं मार सकता। इस पर करवा बोली, अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो मैं आप को श्राप देकर नष्ट कर दूँगी। करवा की यह बात सुनकर यमराज डर गए और उस पतिव्रता करवा के साथ आकर मगर को यमपुरी भेज दिया और करवा के पति को दीर्घायु दी।

Karwa Chauth 2021 Moonrise Timings

1. दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट (Karwa Chauth 2021 Delhi Moonrise Timings)
2. मुंबई 08 बजकर 47 मिनट (Karwa Chauth 2021 Mumbai Moonrise Timings)
3. बेंगलुरु 08 बजकर 39 मिनट (Karwa Chauth 2021 Bengluru Moonrise Timings)
4. लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट (Karwa Chauth 2021 Lucknow Moonrise Timings)
5. आगरा : 08 बजकर 07 मिनट (Karwa Chauth 2021 Agra Moonrise Timings)
6. अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट (Karwa Chauth 2021 Aligarh Moonrise Timings)
7. मेरठ 08 बजकर 05 मिनट (Karwa Chauth 2021 Meerut Moonrise Timings)
8. नोएडा 08 बजकर 07 मिनट (Karwa Chauth 2021 Noida Moonrise Timings)
9. गोरखपुर 07 बजकर 47 मिनट (Karwa Chauth 2021 Gorakhpur Moonrise Timings)
10. मथुरा 08 बजकर 08 मिनट (Karwa Chauth 2021 Mathura Moonrise Timings)
11. बरेली: 07 बजकर 59 मिनट (Karwa Chauth 2021 Bareilly Moonrise Timings)
12. कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट (Karwa Chauth 2021 Kolkata Moonrise Timings)
13. जयपुर: 08 बजकर 17 मिनट (Karwa Chauth 2021 Jaipur Moonrise Timings)
14. देहरादून: 8 बजे (Karwa Chauth 2021 Dehradun Moonrise Timings )
15. पटना: 07 बजकर 42 मिनट (Karwa Chauth 2021 Patna Moonrise Timings)

यह भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2021: क्यों किए जाते हैं छलनी से चांद के दर्शन? जानिए महत्व

Karwa Chauth 2021: इस साल करवा चौथ विशेष मंगलदायी होगा, जानें तिथि, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here