Karwa Chauth 2021: करवा चौथ व्रत कथा की यह हैं मान्यताएं, अखंड सुहागिन का मिलता है वरदान

0
822
Karwa Chauth 2021
Karwa Chauth 2021

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का इंतजार हर महिला को रहता है। चाहे उम्र कोई भी हो शादी-शुदा महिलाओं के लिए ये दिन बहुत खास होता है। करवा चौथ के दिन हर महिला की ख्वाहिश रहती है कि वो दुनिया की सबसे सुंदर औरत लगे। साथ ही पति को प्यारी भी। करवा चौथ की व्रत कथा की कई मान्यताएं हैं।

मगर और यमराज की कहानी

मान्यताओं के अनुसार करवा नाम की पतिव्रता स्त्री अपने पति के साथ नदी के किनारे के गाँव में रहती थी। एक दिन उसका पति नदी में स्नान करने गया। स्नान करते समय वहाँ एक मगर ने उसका पैर पकड़ लिया। वह मनुष्य करवा-करवा कह के अपनी पत्नी को पुकारने लगा उसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी करवा भागी चली आई और आकर मगर को कच्चे धागे से बाँध दिया।

मगर को बाँधकर यमराज के यहाँ पहुँची और यमराज से कहने लगी- हे भगवन! मगर ने मेरे पति का पैर पकड़ लिया है। उस मगर को पैर पकड़ने के अपराध में आप अपने बल से नरक में ले जाओ। यमराज बोले- अभी मगर की आयु शेष है, अतः मैं उसे नहीं मार सकता। इस पर करवा बोली, अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो मैं आप को श्राप देकर नष्ट कर दूँगी। करवा की यह बात सुनकर यमराज डर गए और उस पतिव्रता करवा के साथ आकर मगर को यमपुरी भेज दिया और करवा के पति को दीर्घायु दी।

दूसरी कहानी क्या कहती है?

दूसरी कहानी के अनुसार एक बार पांडु पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी नामक पर्वत पर गए। इधर द्रोपदी बहुत परेशान थीं। उनकी कोई खबर न मिलने पर उन्होंने कृष्ण भगवान का ध्यान किया और अपनी चिंता व्यक्त की। कृष्ण भगवान ने कहा- बहना, इसी तरह का प्रश्न एक बार माता पार्वती ने शंकरजी से किया था। तब शंकरजी ने माता पार्वती को करवा चौथ का व्रत बतलाया। इस व्रत को करने से स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षा हर आने वाले संकट से वैसे ही कर सकती हैं

पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्यह देकर फिर भोजन ग्रहण किया जाता है। सोने, चाँदी या मिट्टी के करवे का आपस में आदान-प्रदान किया जाता है, जो आपसी प्रेम-भाव को बढ़ाता है। पूजन करने के बाद महिलाएँ अपने सास-ससुर एवं बड़ों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लेती हैं।

इसलिए प्रत्येक स्त्री को अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करना चाहिए। द्रोपदी ने यह व्रत किया और अर्जुन सकुशल मनोवांछित फल प्राप्त कर वापस लौट आए। तभी से हिन्दू महिलाएँ अपने अखंड सुहाग के लिए करवा चौथ व्रत करती हैं

यह भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2021: क्यों किए जाते हैं छलनी से चांद के दर्शन? जानिए महत्व

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इस तरह अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here