Karwa Chauth 2021: क्यों लगाई जाती है करवा चौथ पर पिया के नाम की मेहंदी? जानिए महत्व

0
722
Karwa Chauth 2021
Karwa Chauth 2021

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चांद को देखने के बाद ही व्रत को तोड़ती हैं। इस‍ दिन वह सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दौरान हाथों पर मेहंदी रचाना शुभ माना जाता है क्‍योंकि इसे सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है। 

Karwa Chauth पर महिलाएं करती हैं 16 श्रृंगार

कल करवा चौथ है इससे पहले बाजारों में भीड़ दिख रही है। इस दिन सभी सुहागिन औरतें हो या लड़कियां अपने पति या अच्छे वर के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन औरतें अपने पति के लिए दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं। करवा चौथ से एक दिन पहले अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती है। करवा चौथ से दो दिन पहले ही मेहंदी लगवाने के लिए बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिलती हैं लेकिन आपको पता है कि करवा चौथ के दिन मेंहदी लगवाने का क्या महत्व है।

दरअसल, करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं के लिए साज-श्रृंगार के काफी मायने होते हैं। जिसमें मेहंदी की अहम भूमिका होती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार मेहंदी के बिना सारा श्रृंगार अधूरा माना जाता है, इसलिए करवा चौथ के लिए महिलाएं सजने संवरने के अलावा मेहंदी भी लगाती हैं।

मुट्ठी में रहेगा पति

इसके अलावा इस दिन कुंवारी लड़कियां और शादीशुदा औरतें अपने पति/ होने वाले पति का नाम हथेली पर जरूर लिखवाएं ताकि आपका पति आपकी मुट्ठी में रहे, आपकी बात सुनें और दोनों में ज्यादा से ज्यादा प्यार बढ़े।

कहा जाता है कि आपके हथेलियों पर मेहंदी का जितना गाढ़ा रंग चढ़ता है आपके पति के साथ आपका प्यार उतना ही गहरा होता है।

यह भी पढ़ें:

Karwa Chauth Mehndi Design 2021: करवा चौथ पर इन 10 मेहंदी डिजाइन को करें ट्राई, नहीं हटेगी लोगों की नजर

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इस तरह अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here