भारत देवी देवताओं का देश कहा जाता है इसलिए यहां पर त्यौहारों की रौनक बनी रहती है। 17 अक्टूबर से नवरात्री की धूम शुरू हो जाएगी। वैसे तो आम तौर पर सभी को लगता है कि दुर्गा पूजा सिर्फ बंगाल में ही मशहूर है पर ऐसा नहीं है देश के इन राज्यों में भी दुर्गा पूजा को जोरों-शोरों पर मनाया जाता है।

बंगाल में दुर्गा पूजा

durga puja 1820 100519064819

बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा है। पूरे 9 दिन बंगाल की गलियां रौशनी से जगमगाती रहती हैं। देश विदेश से लोग यहां पर पूजा का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। यहां पर भव्य तरह से पंडाल सजाए जाते हैं। 9 दिन बंगाली परिवारों के लिए अलग ही खुशी होती है।

बनारस

%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A5%87%E0%A4%AA%E0%A4%97

यहां पर दुर्गा कुडं मंदिर काफी प्रचलित है। नवरात्री के समय भक्त नंगे पैर यहां पर दर्शन करने आते हैं। यहां पर कई जगहों पर रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। इसमें सीता हरण से लेकर रावण वध तक की कहानियों को दिखाया जाता है।

बस्तर

pooja

बस्तर के जगलपुर में दशहरा का मेला और यहां की जनजातियों का पूजा करने का ढंग बहुत फेमस है। जनजातियां दंतेश्वरी देवी के मंदिर मे पूजा के लिए जमा होती हैं। यह मंदिर पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।

असम

%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%AE

हरियाली से भरे राज्य असम में दुर्गा पूजा लोगों का काफी ध्यान आकर्षित करती है। मीडिया जगत से लोग कई तरह की कहानियां दुर्गा पूजा पर यहीं तलाशने जाते हैं।

मैसूर

Mysore Dasara

मैसूर का नाम आते ही यहां का महल ध्यान में आता है जो दुर्गा पूजा के समय रौशनी में डूबा रहता है। महल को एक लाख बल्ब से सजाया जाता है। यहां पर नृत्य और दसवें दिन शोभा यात्रा भी निकाली जाती है।

दिल्ली

QT Laxmi.Nagar Durga Puja

देश की राजधानी दिल्ली में भी मां दुर्गा के दिवाने रहते हैं। यहां पर रामलीला का आजोयन किया जाता है। पूरे 9 दिन भक्तों का मनोरंजन होते रहता है।

मुंबई

628600 290917 gs kajol 07

मुबंई में गणेश चतुर्थी के साथ दुर्गा पूजा भी काफी प्रसिध्द है। यहां साता क्रूज में भव्य दुर्गा पंडाल का आयोजन किया जाताा है। बॉलीवुड की की हस्तियां दर्शन के लिए आती हैं। पंडाल को मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here