Lakhimpur Kheri Violence: अजय मिश्रा का बयान, “घटना के वक्त बेटा वहां नहीं था”, Varun Gandhi ने ट्विटर बायो से BJP का नाम हटाया

0
463
Varun Gandhi
Varun Gandhi removed the name of BJP

Lakhimpur Kheri Violence: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में देश के अन्नदाता पिछले 11 माह से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में अब तक 284 किसानों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने 22 फरवरी 2021 में पेश किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि केवल 87 दिनों में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों (Farm Law) के विरोध में 248 किसानों की मौत हो गई है। ये डेटा 26 नवंबर 2020 से 20 फरवरी 2021 तक का है।

इसी लोकतंत्र में फिर 8 किसानों की हत्या कर दी गई है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लखीमपुर खीरी में किसान तीनों कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों पर गाड़ी चढा दी। इस मामले में अजय मिश्रा लगातार कह रहे हैं कि हादसे वाले दिन उनका बेटा वहां था ही नहीं। लेकिन मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इस बाबत अजय मिश्रा ने वीडियो जारी कर सफाई भी पेश की है।

अजय मिश्रा का बयान

उन्होंने कहा कि “मेरा बेटा घटना के दौरान वहाँ मौजूद ही नहीं था। BJP के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, मेरे ड्राइवर को मार दिया गया है, हमारी गाड़ी जला दी गई, 302 के तहत मुक़दमा दर्ज करवाउँगा”

लखीमपुर खीरी किसान मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है। राज्य की सभी विपक्षी पार्टियां घटनास्थल पर जाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए राज्य की पुलिस से लड़ाई भी कर रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा नेता अखिलेश यादव, आरएलडी नेता जयंत चौधरी अन्य कई दल घटना स्थल पर पहुंचने के लिए निकल गए हैं। कवि कुमार विश्वास ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है।

शाम 5 बजे खबर आई सामने


लखनऊ के लखीमपुर खीरी से 3 अक्तूबर शाम 5 बजे खबर सामने आई कि बीजेपी नेता की गाड़ी से कुचलने पर 2 किसानों की मौत हो गई। यह आंकड़ा सुबह होते होत 8 हो गया। खबर यह भी आई कि इसमें स्थानीय पत्रकार की भी मौत हुई है।

योगी सरकार का ऐलान

लखीमपुर खीरी मामले की योगी सरकार न्यायिक जांच कराएगी। साथ ही योगी सराकर ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। योगी सरकार ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 45 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायलों को 10-10 लाखका मुआवजा दिया जाएगा। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी।

आम आदमी पार्टी

पंजाब में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राघव चड्ढा, कुलतार संधवा और बलजिंदर कौर के साथ आज लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होगा।

वरुण गांधी ने बीजेपी का नाम हटाया

पीलीभीत से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर बायो से बीजेपी का नाम हटा दिया है। वरुण गांधी किसानों के समर्थन में योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिख चुके हैं। अब उन्होंने बायो से बीजेपी का नाम हटा दिया है। कयासों के बाजार गर्म हो गए हैं। कहा जा रहा है कि गांधी Brothers साथ आ सकते हैं।

image 1

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल का बयान

सुखबीर सिंह बादल ने लखीमपुर खीरी मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से आग्रह करता हूं कि हत्यारे बीजेपी नेता के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी दिया जाए।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर का बयान

शिवपाल यादव, अखिलेश यादव और रामगोपला यादव की गिरफ्तारी पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बयान दिया है।

प्रियंका गांधी की गांधीगिरी

प्रियंका गांधी को सीतापुर के PAC Guest House में Detained किया गया है। वहां पर प्रियंका झाड़ू लगाती दिख रही हैं। वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका झाड़ू लगा रही हैं।

लखीमपुर खीरी में घटना के बाद हिंसा हो रही है।

सीएम योगी ने चन्नी को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र लिख किसी को भी लखीमपुर खीरी नहीं जाने देने के लिए कहा है। साथ ही चन्नी ने सीएम योगी को पत्र लिख आग्रह किया है कि वह लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं उन्हें वहां जाने दिया जाए।

वरुण गांधी की मांग

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को पत्र लिख इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांगी की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि,”लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से सख्त कार्यवाही करने का निवेदन करता हूँ।”

अखिलेश यादव गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी पीड़ित परिवारों से मिलना चाहते थे। वे घटनास्थल पर जाकर देखना चाहते थे कि हुआ क्या है..लेकिन उससे पहले ही राज्य की पुलिस उनके घर के बाहर तैनात हो गई। अखिलेश यादव घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पीड़ितों से मिलना चाहता हूं लेकिन ये जुल्मी सरकार मिलने नहीं दे रही है। सपा कार्यकर्ताओं और अखिलेश यादव की पुलिस से झपटा झपटी हुई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश ने पीड़ित परिवारों के लिए 2 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है।

अखिलेश यादव के बाद चाचा शिवपाल यादव को भी राज्य की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी को लगी वे रात में किसानों से मिलने के लिए निकल पड़ीं। प्रियंका इस समय उत्तर प्रदेश में ही हैं इसलिए जल्दबाजी दिखाते हुए वह घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गईं। बात राज्य की पुलिस तक पहुंची उन्होंने प्रियंका गांधी की तलाश शुरू कर दी। काफी चोर पुलिस खेलने के बाद उन्हें योगी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका गांधी अभी तक न पीड़ित परिवारों से मिल पाईं हैं और न ही घटनास्थल पर पहुंच पाईं है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा..?

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वे पुलिस को फटकार लगाती दिख रही हैं। प्रियंका कह रही हैं। क्या समझ रखा है लोगों को मार सकते हो…किसानों को कुचल सकते हो…तो हमें भी मार दोगे।

प्रियंका गांधी का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वे कह रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है। इस देश को किसानों ने बनाया है। भारत बीजेपी की जागीर नहीं है।

कुमार विश्वास का ट्वीट

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर कुमार विश्वाे ने मीडिया पर वार किया है। उन्होंने कि, “हमारे समय की प्राथमिकताएँ अब साफ़-साफ़ दिखाई दे रही हैं।लखीमपुर खीरी में पाँच किसानों की मौत की ख़बर पर एक सुपरस्टार को बेटे के ड्रग्स की ख़बर हावी है।कई बार लगता है कि जब देश में हर दल के नेता-समर्थक, बुद्धिजीवी सब मज़े में है तो मैं इस सबको देखकर इतना बेचैन क्यूँ हो जाता हूँ”

संजय सिंह गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए निकले थे लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

APN Live Update: Lakhimpur Kheri में इंटरनेट ठप, गाजियाबाद पुलिस ने NH 24 किया बंद, कई नेता हिरासत में

3 अक्टूबर: बिहार में RJD और कांग्रेस का टूटा गठबंधन! पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here