Leopard In Lucknow: तकरोही गांव में मिले तेंदुए के खून से सने पंजे के निशान, इलाके में दहशत

0
1381
Leopard Claw Marks
Leopard Claw Marks

Leopard In Lucknow: उत्‍तरप्रदेश के लखनऊ में तेंदुए को लेकर एक ताजा खबर सामने आ रही है। कुछ Media Reports के अनुसार और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ के तकरोही गांव में तेंदुए का खून से सना हुआ पंजा दिखाई दिया है। बता दें कि लगभग 1 हफ्ते से तेंदुए ने लखनऊवासियों की नींद उड़ा के रखी है और अभी तक वो वन विभाग की गिरफ्त से दूर है।

 Leopard Claw Marks
Leopard In Lucknow

तमाम अफवाहों के बीच शुक्रवार को इंदिरा नगर के तकरोही में सुबह 8:00 बजे खून से सने हुए पंजे के निशान मिले हैं, जिनको आप तस्वीरों में देख सकते हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तेंदुए के पंजे के निशान हैं। इस घटना के बाद लोगों में एक बार फिर से दहशत का माहौल और खौफ भर गया है। तेंदुए के डर के चलते लोगों ने अपने बच्चों को घर के अंदर कैद कर लिया है।

Leopard In Lucknow: क्या कह रहे हैं स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में आलस दिखा रही है। एक नहीं बल्कि तीन-तीन तेंदुए घूम रहे हैं। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि एक तेंदुए को मैंने अपने गेट पर देखा था। दूसरे को प्रेसीडेंसी स्कूल में और तीसरे ने मेरे घर में झाड़ू पोछा करने वाली मालती देवी पर हमला कर दिया।

Leopard in lucknow
Leopard in lucknow

तेंदुए (Leopard) का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वो बैखौफ सड़क पर घूम रहा है। खबर के अनुसार लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। कैमरे में तेदुआ गलियों में घूमते, छत पर चढ़ते हुए दिख रहा है।

Lucknow वाले Leopard की चर्चा
Leopard In Lucknow


तेंदुए का जो वीडियो सामने आया था वह इतना डराने वाला था कि कोई भी देख कर कांप उठेगा। वीडियो में दिख रहा था कि तेंदुआ पहले एक छत पर चढ़ता है फिर दूसरी छत पर छलांग लगाता है। उसके बाद वह तीसरी छत पर चला जाता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ बेखौफ घूम रहा है।

इसके साथ ही तेंदुए का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तेंदुए के सामने एक आदमी उसका वीडियो बना रहा था और इतने में तेंदुआ उसके ऊपर हमला कर देता है। हालांकि किसी तरीके से उस आदमी की जान बचती है। तेंदुआ इसके बाद वहां से भाग जाता है। वीडियो बनाने वाला आदमी बिना डरे उस तेंदुए का वीडियो बना रहा था। तेंदुआ एक बार फिर उस पर हमला करता है जिससे वह आदमी नीचे गिर जाता है। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग जाता है।

बता दें कि तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में कुछ अधिकारी घायल भी हो गए। तेंदुआ अधिकारियों को देखते ही वार करने के लिए दौड़ा था। एक महिला को इतनी बुरी तरह घायल कर दिया था कि उसे 25 टांके लगे हैं।

शहर में क्यों आ जाते हैं जंगली जानवर

दुनिया भर में जंगलों की कमी हुई है। लगातार नगरीकरण हो रहा है। ऐसे में भोजन की तलाश में जंगली जानवर मानव बस्तियों में आने लगे हैं। ये जानवर इंसानों पर हमले भी कर देते हैं, जिनमें शेर, तेंदुए और मगरमच्छ जैसे जीव शामिल हैं। एक बार जब ये जानवर शहरों में आ जाते हैं तो फिर इन्हें वापस लौटने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के तीन जिलों में विगत पांच वर्षों के दौरान जंगली जानवरों द्वारा लोगों पर हमले के 441 मामले सामने आए हैं। इन हमलों में 50 लोगों की जान भी चली गयी है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here