Manoj Patil ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, दो दिन में Shahil Khan की गिरफ्तारी नहीं हुई तो खिलाड़ी करेंगे आंदोलन

0
324
Mister India Body Builder Manoj Patil
Mister India Body Builder Manoj Patil

मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल (Mister India Body Builder Manoj Patil) ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी से मुलाकात की। मनोज पाटिल में आरोपी साहिल खान (Shahil Khan) और उनके साथियों के अबतक गिरफ्तार न किये जाने का कारण पूछा।

तो पुलिस ने मनोज पाटील को 2 दिन में आरोपी साहिल खान और उनके साथी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। बॉडी बिल्डर मनोज पाटील ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुंबई की पुलिस दुनिया की नंबर 1 वाली पुलिस है। लेकिन इतना गंभीर विषय होते हुए भी अबतक आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया है।

राजनीतिक दवाब का लगाया आरोप

मनोज पाटिल ने पुलिस के ऊपर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया है। क्योंकि साहिल खान लगातार राजनेताओं के इशारे की बात कहता है। मनोज ने बताया कि पुलिस अगर 2 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नही करती है। तो वह अपने सैकड़ों खिलाड़ियों (athletes) के साथ मिलकर ओशिवरा पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन करेंगे।

आपको बता दें मनोज पाटील को आरोपी साहिल खान और उनके साथियों ने देश के लिए कोई भी मेडल नही जितने देने की धमकी दी है। साहिल खान के बार बार धमकाने की वजह से मनोज पाटिल ने कुछ दिन पहले आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें: मिस्टर इंडिया रह चुके Manoj Patil ने Shahil Khan पर लगाया आरोप कहा, मुझे मारने की साजिश रची थी

मिस्टर इंडिया रह चुके Manoj Patil ने की आत्महत्या की कोशिश, Suicide Note में Sahil Khan को बताया जिम्मेदार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here