Mumbai News: Dharavi में भाई और पिता नाबालिक बच्ची का हर दिन करते थे बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
861
Bhopal News: 3 साल की बच्‍ची के साथ बस ड्राइवर की बर्बरता, आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ढहाया घर
Bhopal News: 3 साल की बच्‍ची के साथ बस ड्राइवर की बर्बरता, आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ढहाया घर

Mumbai News: इस दुनिया में लड़कियों के लिए कौन सी जगह सुरक्षित है इस पर बहस करना जरूरी है। मुझे लगता है कि मां की कोख ही है जहां एक बच्ची को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। वरना यहां तो भाई और पिता भी अपनी बहन- बेटी को हवस का शिकार बना लेते हैं। कुछ इसी तरह की खबर मुंबई (Mumbai) के धारावी (Dharavi) इलाके से आई है जहां पर भाई और पिता बच्ची का हर दिन बलात्कार करते थे। खूनी रिश्तों को शर्मसार करने वाले ये दरिंदे अब पुलिस हिरासत में हैं। दोनों को कोर्ट ने 22 जनवरी तक Judicial Custody में भेज दिया है।

Mumbai News: Dharavi बच्ची के साथ रेप

 Mumbai News: Stop Rape
Mumbai News: Stop Rape

न्यूज एजेंसी ANI से मिली खबर के अनुसार मुंबई का धारावी जो कि ऐशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया है। यहां पर एक नाबालिक बच्ची के साथ भाई और पिता द्वारा रोजाना बलात्कार करने की घटना सामने आई है। पुलिस को इस बात का पता चलते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस देश में ऐसा कोई रिश्ता नहीं है जो कलंकित नहीं है और लड़की के लिए ऐसा कोई रिश्ता नहीं है जो सुरक्षित हो। कहा जाता है कि एक इंसान के लिए सबसे सुरक्षित जगह उसका घर होता है। पर एक औरत, बच्ची, लड़की, किशोरी के लिए उसका घर भी सुरक्षित नहीं है।

Mumbai News: 16 मिनट में होत है बलात्कार

Mumbai News
Mumbai News

शायद दरिंदे उन्हें इंसान नहीं महज भोग की वस्तू समझते हैं। एनसीआरबी 1 अक्तबूर 2020 के आंकड़ों की माने तो भारत में हर 16 मिनट में एक महिला का रेप होता है। हर दिन 87 महिलाएं किसी की हवस का शिकार होती हैं। एनसीआरबी यह भी कहता है कि रेप करने वाले अधिकतर लोग घर के ही होते हैं।

बता दें कि अभी हाल में तमिलनाडु से 21 दिसंबर 2021 को ऐसी घटना सामने आई थी जिसमें एक बच्ची ने यह कहते हुए जान दे थी कि एक लड़की के लिए दो जगह सुरक्षित है एक कब्र और दूसरी मां की कोख। लड़की ने मरने से पहले सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया था। इस तरह के रिश्तों को देखकर लग रहा है कि सुसाइड नोट में लिखी बातें सच हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here