Mumbai News : आरे कॉलोनी में तेंदुए का आतंक, बच्चे पर किया हमला, पिता ने ऐसे बचाई बच्‍चे की जान

0
773
Leopard
Leopard terror is increasing in Aarey Colony

Mumbai News : मुंबई के गोरेगांव पूर्व आरे कॉलोनी (Arey Colony) में तेंदुए का आतंक (Leopard Terror) बढ़ता जा रहा है। इलाके में तेंदुए दिन और रात में दिखने लगे हैं। जिससे वहां रहने वाले जनमानस में भय का माहौल बना हुआ है। करीब एक महीने से आरे कॉलोनी में तेंदुए रात दिन शिकार की तलाश में इंसानी बस्तियों में घूमने लगे हैं।

तेंदुआ लोगों को अपना शिकार बना रहा हैं। वे आने जाने वाले बच्चों पर हमला कर रहे हैं। कुछ इसी तरह की घटना 18 सिंतबर को यहां पर हुई है। तेंदुए ने 8 साल के बच्चे पर हमला बोल दिया।

तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला पिता ने बचाई जान

आरे कॉलोनी के यूनिट 31 में 18 सितंबर को तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। शाम के समय रोहित नामक 8 साल का बच्चा दुकान से लौट रहा था उसी वक्त एक तेंदुए ने उसे झपट लिया।

जैसे ही तेंदुए ने उसे झपटा रोहित जोर से चिल्लाने लगा रोहित की आवाज सुनकर उसके पिता मौके पर पहुँचकर तेंदुए के चेहरे पर टोर्च जलाया रोशनी देखकर तेंदुआ वहां से भाग गया लेकिन रोहित के पैर पर तेंदुए ने 3 जगह चोट कर दिया।

इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तेंदुआ बिल्ली का पीछा कर रहा है। यह पूरी घटना आरे में एक मंदिर के परिसर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

तेंदुआ बिल्ली का कर रहा था पीछा

वीडियो में एक सफेद बिल्ली मंदिर परिसर में घूमती नजर आ रही है, तभी अचानक से तेंदुआ दीवार पर चढ़कर बिल्ली की तरफ चल देता है। एक सेकंड के लिए वे एक-दूसरे को देखते हैं और फिर बिल्ली दौड़ने लगती है और तेंदुआ उसका पीछा करता है। बिल्ली के साथ वास्तव में क्या हुआ यह अभी भी एक रहस्य है।

आरे में कैमरा ट्रैपिंग करने वाली टीम के सदस्य वसीम अथानिया ने कहा, “मैंने वीडियो देखा। यह देखना दुर्लभ था और व्हाट्सएप ग्रुप पर इतने सारे लोग आश्चर्यचकित थे क्योंकि उन्हें लगा कि तेंदुए बिल्लियों पर हमला नहीं करते हैं। अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ लगभग बिल्लियों को खा जाता है क्योंकि उनके लिए वे बिल्कुल दूसरे शिकार की तरह होते हैं।

इसके अलावा तेंदुए द्वारा एक महिला पर अटैक करने के अलावा इलाके के कुत्ते पर भी हमला करने का मामला सामने आया था जिसके बाद संजय गांधी नेशनल पार्क अधिकारियों द्वारा आरे जंगल मे कई जगह पिंजरा लगाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे ने विवादित आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट किया रद्द, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस को किया जाए खारिज

APN Live Updates : Captain Amarinder Singh ने दिया इस्तीफा, कहा- सोनिया बना लें किसी को सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here