Navratri 2021: PM Modi समेत गृह मंत्री Amit Shah ने नवरात्रि के तीसरे दिन देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
642
PM MODI
PM Narendra Modi

आज Navratri का तीसरा दिन है। आज के दिन Maa chandraghanta Devi की पूजा करना महत्वपूर्ण माना जाता है Maa chandraghanta Devi के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है। इसीलिए इस देवी को चंद्रघंटा कहा गया है। इनके शरीर का रंग सोने के समान बहुत चमकीला है। इस देवी के दस हाथ हैं। वे खड्ग और अन्य अस्त्र-शस्त्र से विभूषित हैं। उनकी उपासना-आराधना से सारे कष्टों से मुक्त होकर सहज ही परम पद के अधिकारी बन सकते हैं। यह देवी कल्याणकारी है।

PM Modi ने दी शुभकामनाएं

इसी मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मां चंद्रघंटा के चरणों में शीश झुकाकर नमन। देवी चंद्रघंटा अपने सभी भक्तों को नकारात्मक शक्तियों पर विजय का आशीर्वाद दें। इस अवसर पर उनसे जुड़ी स्तुति ।

Amit Shah ने किया ट्वीट

वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आज माणसा में बहुचर माताजी मंदिर में माँ के दर्शन कर आरती में सम्मिलित हुआ। यहाँ आकर हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए एक नई ऊर्जा मिलती है। माता रानी समस्त देशवासियों का कल्याण करें व सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें।

CM Yogi Adityanath ने किया ट्वीट

साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि नवरात्रि के तृतीय दिवस पर शक्ति स्वरूपा माँ चन्द्रघण्टा के श्री चरणों में प्रणाम अर्पित है। माँ चन्द्रघण्टा से प्रार्थना है कि वह समस्त कष्टों का हरण कर हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:

Navratri 2021: आज नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की होती है पूजा, जानें पूजन विधि और मंत्र

Navratri 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, जानिए उपवास के नियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here