UP Election 2022: 10 फरवरी को इन 58 सीटों पर होने वाला है मतदान, 623 प्रत्याशी मैदान में

0
989
UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: समय खत्म हुआ और यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होने वाला है। चुनावी प्रचार का शोर खत्म हो गया है। मतदान की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में 58 सीटों पर 2.27 करोड़ मतदाता वोटिंग करेंगे। इस चरण में कुल 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर प्रचार थमने के बाद अब केलव डोर टू डोर कैंपेन ही किया जा सकेगा। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग होनी है।

UP Election 2022: ये हैं सीटें

UP Election 2022
UP Election 2022

शामली की 4 विधानसभा सीटें, मुजफ्फरनगर की 6 विधानसभा सीटें, बागपत की 3 विधानसभा सीटें, मेरठ की 7 विधानसभा सीटें, गाजियाबाद की 5 विधानसभा सीटें, हापुड़ की 3 विधानसभा सीटें, गौतम बुद्ध नगर की 3 विधानसभा सीटें, बुलंदशहर की 7 विधानसभा सीटें, अलीगढ़ की 7 विधानसभा सीटें, मथुरा की 5 विधानसभा सीटें व आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर सभी की निगाहें होंगी।

बता दें कि इन सभी विधानसभा क्षेत्रों को जाट लैंड के रूप में जाना जाता है। इसलिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जाट समुदाय के 17 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि रालोद ने 12 जाट और सपा ने छह उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक चरण के मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार समाप्त करना होता है। पहले चरण के लिए चुनावी प्रचार वर्चुअल मीडिया तक सीमित था क्योंकि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर रोड शो और शारीरिक रैलियों पर प्रतिबंध था।

UP Election 2022: दूसरे चरण का मतदान

UP Election 2022
UP Election 2022

मथुरा सीट से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जो की 58 सीटों पर सबसे अधिक संख्या है। वहीं अलीगढ़ सीट से महज 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यूपी में 7 चरणों में चुनाव हो रहा है। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 55 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होने वाला है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here