‘निर्भया कांड’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का बॉलीवुड ने स्वागत किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए प्रियंका ने एक भावुक खत लिखा है। प्रियंका ने उस खत को ट्वीटर पर पोस्ट भी किया है।

जिसमें उन्होंने ने लिखा, ‘इस फैसले को आने में भले पांच साल का वक्त लगा हो, लेकिन आखिर आज सच जीत ही गया। इस फैसले से सभी को सीख मिलेगी। मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर गर्व महसूस हो रहा है। पिछले पांच सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था। सभी यही चाहते थे कि उन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।’

प्रियंका ने लिखा कि ये कोई मामूली लड़ाई नहीं थी। ये एक ऐसी क्रांति थी जिसने पूरे भारत को हिला दिया था। इस क्रांति में भारत का हर तबका चाहे वह वर्किंग वुमन, स्टूडेंट्स, हर कोई इसमें शामिल था। आज से 5 साल पहले शुरु हुई इस लड़ाई का फैसला आज हुआ है। यह एक ऐसी लड़ाई थी, जिसे हर इंसान ने अपनी तरफ से लड़ा। निर्भया को हम लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक की नहीं थी, बल्कि ये समाज के हर तबके की थी। हर लड़की की थी।

ऋषि कपूर ने ट्वीट में लिखा, ‘निर्भया मामले में फैसला। न्याय की जीत। सभ्य समाज में इस तरह के मामले में रोजमर्रा की समस्या के लिहाज से मिसाल पेश करने के लिए ‘सार्वजनिक फांसी’ जरूरी थी।’

रवीना टंडन ने पीड़िता की मां के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘अब उनके आंसू और ना बहें। मां की बेटी की आत्मा को अंतत: शांति मिले। सभी बुरे लोग जान जाएं कि कीमत चुकानी पड़ती है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here