Kalki Mahotsav 2021 में आज गीत, ग़ज़ल और शेरो-शायरी से गंगा-जमुनी तहजीब की धार बहेगी

0
879
Kalki Mahotsav 2021
Kalki Mahotsav 2021

Kalki Mahotsav 2021: उत्तर प्रदेश के संभल में चल रहे पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव का आज चौथा दिन है। इस महोत्वस की शुरुआत मंगलवार को हुई थी और 13 नवबंर तक धर्म और आध्यात्म से संबंधित विविध तरह के कार्यक्रम यहां होंगे।

000 1

इस महोत्सव में हर दिन लोक संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

kalki4

उसी क्रम में आज चौथे दिन भक्तों के बीच श्रीकल्कि महोत्सव में गीत, ग़ज़ल और शेरो-शायरी की गंगा-जमुनी तहजीब से भरपूर ऑल इण्डिया कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मशहूर कवयित्री अनामिका अम्बर, ख़ुशबू शर्मा, पद्मिनी शर्मा, विष्णु सक्सैना, डॉ. ख़ुर्शीद हैदर, विकास बौखल और साथ में नदीम फ़र्रुख अपनी रचनाओं से आज की शाम को गुलजार करेंगे।

https://twitter.com/OfficeOfAPK/status/1458998031664091136

आचार्य प्रमोद कृष्णन की अगुवाई में चल रहे इस महोत्सव में हिंदुस्तान का जीता-जागता चित्रण देखा जा सकता है। इस संबंध में आयोजक की ओर से बताया गया कि विविध तरह के कार्यक्रम और विचारों से भरे इस दिव्य आयोजन से दर्शकों और श्रोताओं के व्यक्तित्व का अनुपम विकास हो रहा है।

kalki2

आज जब सभी लोग अपने जीवन में हैरान-परेशान हैं तो ऐसे समय में श्रीकल्कि महोत्सव आम लोगों के जीवन में दिव्य ऊर्जा भरने और उन्हें जीवन में बेहतर तरीके से उन्नति करने की राह दिखा रहा है।

111000

तीसरे दिन आचार्य प्रमोद कृषणन भजन संध्या के कार्यक्रम में इतने भाव-विभोर हो गये कि स्वयं नृत्य करने लगे। इसे देखकर दर्शकों में एक नये उत्साह का संचार हो गया और वह भी आचार्य प्रमोद के साथ झूमने लगे।

इस महोत्सव में दूसरे दिन 108 कुंडीय संकट मोचन महायज का आयोजन किया गया था और साथ में सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका रुपाली शर्मा के गायन की प्रस्तुति भी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Kalki Mahotsav 2021: तीसरे दिन भी उमड़े भक्त, देखें VIDEO और तस्वीर

Kalki Mahotsav 2021: तस्वीरों में देखें कल्कि महोत्सव, कल्कि पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद की देखरेख में हो रहा है कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here