Priyanka Chopra 30 से अधिक वैश्विक मैगजीन कवर पर दिखने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं

0
407
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वो भारतीय अभिनेत्री हैं जिसने फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (The Hero:Love Story of a Spy) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और आज हॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। प्रियंका के नाम कई कीर्तिमान हैं। पेशे से सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। प्रियंका की दूसरी बॉलीवुड फिल्म अंदाज थी जिसमें उन्हें शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

प्रियंका के नाम दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है और पद्म श्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं। प्रियंका को टाइम ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया था और अगले दो वर्षों में, फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया। अब प्रियंका पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं जिसने 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन पर कवर गर्ल के रूप में जगह बनाई है।

Priyanka Chopra इन Magazine की बन चुकी हैं कवर गर्ल

 Priyanka Chopra Indian Actress
Priyanka Chopra Indian Actress

हाल ही प्रियंका ने वैनिटी फेयर मैगजीन कवर गर्ल बनकर दुनिया को चौंका दिया। मैगजीन ने प्रियंका के बारे में लिखते हुए कहा, ‘हॉलीवुड को हिलाकर रख देने वाला वैश्विक सितारा, रूढ़ियों को तोड़ना और निक जोनास के साथ बसना’। यह हमारी अपनी देसी गर्ल को वैश्विक स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में वैश्विक मैगज़ीन कवर पर दिखने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनाती है।

एल्योर, मैरी क्लेयर, एल, वोग, मैक्सिम, इनस्टाइल, कॉस्मोपॉलिटन और कॉम्प्लेक्स जैसी मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं। प्रियंका वैनिटी फेयर के कवर पर सफ़ेद फ्रिंज ड्रेस में नज़र आईं, ट्रेलब्लेज़र अपने नवीनतम पॉवर मूव में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Priyanka Chopra की पहली Hollywood फिल्म

  Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Baywatch के जरिए हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा दर्जभर हॉलीवुड टीवी शो कर चुकी हैं। और कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अभी हाल ही में प्रियंका The Matrix फिल्म में सती का किरदार अदा करते हुए नजर आईं थी। दर्शक अब उन्हें फिर एक बार गोल्डन स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं।

बता दें कि उन्हें बॉलीवड में आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखा गया था। प्रियंका के फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि पीसी जल्द ही फरहान अख्तर के साथ जी ले जरा में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग इस साल शुरू होने वाली है।

संबंधित खबरें:

Priyanka Chopra ने धूमधाम से नए साल का किया स्वागत, पति संग Romantic अंदाज में आईं नजर

Priyanka Chopra ने ‘Citadel’ की शूटिंग की खत्म, शेयर किए BTS पल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here