Priyanka Chopra पति Nick Jonas से लेंगी तलाक? मां ने कही यह बात

0
557
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने बताई वजह

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नाम के आगे से जोनस (Jonas) हटा दिया है। यह खबर मीडिया जगत में आग की तरह फैल रही है। कहा जा रहा है कि दोनों की शादी तीन साल भी नहीं चल पाई। खबरें यह भी आ रही हैं कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में कमद रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस (Nick Jonas) से तलाक लेने वाली हैं। हर कोई जानने को बेकरार है कि क्या प्रियंका का तलाक होने वाला है। इस बात पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

मधु चोपड़ा ने क्या कहा?

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को अक्सर अपने दामाद के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। पीसी की मां निक को अपने बेटे की तरह प्यार करती हैं। जब दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी तो मां ने इसे पूरी तरह से बकवास बताया है। मधु चोपड़ा ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। तलाक की खबर महज अफवाह है। उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने की गुजारिश की है।

image 16

जाहिर है अमेरिकी सिंगर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिर सुर्खियों में आ गए हैं। प्रियंका का अपने नाम  के सामने से जोनस हटाना, फैंस के लिए तलाक जैसा लग रहा है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अलग होने वाले हैं। इससे पहले भी निक और प्रियंका के तलाक की खबरें सामने आ चुकी हैं। पर प्रियंका चोपड़ा अपनी तस्वीरों से अक्सर फैंस को चौंका देती हैं। लेकिन ये पहला मौका है जब प्रियंका ने अपने पति का सरनेम अपने नाम से हटाया हो। क्योंकि इससे पहले प्रियंका को हमेशा गर्व के साथ अपने नाम में जोनस कहते देखा गया है।

2018 में हुई थी शादी

साल 2018 में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बड़े की धूमधाम के साथ निक जोनस के साथ शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपना नाम प्रिंयका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। शादी के बाद से ही दोनों एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। लेकिन प्रियंका ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम को हटा लिया है। जिसके बाद से ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

यह भी पढ़ें:

‘Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani’ में 9 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे Farah Khan और Karan Johar

बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर चुके हैं Ajay Devgn, जानें उनका फिल्मी करियर कैसा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here