Priyanka Gandhi पहुंची वाराणसी, PM Modi के संसदीय क्षेत्र से शुरू करेंगी चुनाव प्रचार

0
429
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) वाराणसी में हैं। प्रियंका यहां किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी, यहां वह लगभग छह घंटे रहेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) वाराणसी दौरे पर हैं। प्रियंका यहां किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी, यहां प्रियंका लगभग छह घंटे रहेंगी। कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का स्वागत किया, जिसके बाद उनका काफिला सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पूजा अर्चना के लिए पहुंची। बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।  प्रियंका गांधी यहांम से पूजा करके मां कुष्मांडा से आशीर्वाद लेने पहुंची। प्रियंका गांधी के यहां पहुंचने से पहले दुर्गा मंदिर को खाली कराया गया था।

बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव, 2022 (Assembly Elections, 2022) में चुनाव होने वाला है और प्रियंका अभी से सक्रिय हो गई हैं, प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र से वह अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। ऐसे में प्रियंकी की इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं। किसानों के मुद्दे को भुनाने के लिए कांग्रेस मौका नहीं छोड़ना चाहती, ऐसे में इस रैली का नाम ‘प्रतिज्ञा रैली’ से बदलकर अब ‘किसान न्याय रैली’ कर दिया गया है। यह रैली रविवार दोपहर को जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने जा रही है और पार्टी के नेता इस कार्यक्रम में ‘विशाल’ उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है।

महंत ने उठाए सवाल

बता दें कि प्रियंका के इस दौरे को राजनीतिक दौरा माना जा रहा है, यहां अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद ने प्रियंका गांधी के मंदिर आने पर सवाल उठाते हुए कहा उनके भाई राहुल गांधी मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं, तब आपकी हमारे मंदिरों में क्या आस्था है और आप हमारे मंदिरों में क्या करने आ रही हैं। क्या हमारे मन्दिर आपके लिए पर्यटन का केंद्र हैं?

ये भी पढ़ें

APN Live Updates: प्रियंका गांधी की आज बनारस में न्याय रैली, दोपहर 1 बजे तक की तमाम बड़ी खबरें

Elon Musk अब बनाएंगे Electric Plane, VTOL तकनीक का करेंगे उपयोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here