कई राज्‍यों के High Court के Chief Justice को बदलने का प्रस्‍ताव, जानिए किसे कहां मिल सकती है नियुक्ति

0
734
supreme court
supreme court

देश के कई High Court के Chief Justice को बदलने का प्रस्‍ताव दिया गया है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ (Ravi Malimath) को मध्य प्रदेश का चीफ जस्टिस बनाने, कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल (Rajesh Bindal) को इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) का चीफ जस्टिस बनाने और डी न पटेल (D.N. Patel) को कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) का चीफ जस्टिस बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

Supreme Court Collegium की अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एन.वी. रमण (N.V. Ramana) करते हैं और इसमें जस्टिस यू.यू.ललित (U.U. Lalit) और ए.एम. खानविलकर (A.M. Khanvilkar) भी शामिल है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में कॉलेजियम निर्णय लेता है।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में नियुक्ति की गई

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय (Gauhati High Court) के स्थायी न्यायाधीश के रूप में 3 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया (Justice Soumitra Saikia), न्यायमूर्ति पार्थिवज्योति सैकिया (Justice Parthivjyoti Saikia) और न्यायमूर्ति एस. हुकातो स्वू (Justice S. Hukato Swu) की नियुक्ति की गई थी।

नौ नए जजों ने पहली बार शपथ ली

31 अगस्‍त को देश के इतिहास में पहली बार नौ नए जजों ने एक ही दिन में सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में शपथ ली थी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण ने नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई थी, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 33 हो गई थी। न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, हेमा कोहली, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति सी.टी. रविकुमार, एम.एम. सुंदरेश, बेला त्रिवेदी और पी.एस. नरसिम्हा ने शपथ ली थी।

Justice BV Nagarathna भारत की पहली महिला CJI बनने की कतार में

जस्टिस नागरत्ना 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने की भी कतार में हैं। वह भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ईएस वेंकटरमैया की बेटी हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना को 18 फरवरी 2008 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 फरवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी के साथ न्यायमूर्ति नागरत्ना उन तीन न्यायाधीशों में से एक हैं जिन्हें सर्वोच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here