कवि Pushyamitra Upadhyay प्रियंका गांधी पर भड़के, कहा- कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?

0
928
pushyamitra and priyanka gandhi

कवि Pushyamitra Upadhyay ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर उनकी कविता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कवि का कहना है कि प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीति के लिए कविता का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी कविता चोरी की।

कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने ट्विटर पर लिखा, ‘ प्रियंका गांधी जी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनैतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?’

https://twitter.com/viYogiee/status/1461002154324283398?s=20

कवि ने समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये बात कही। एएनआई ने ट्वीट किया, ‘ उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में ‘शक्ति संवाद’ किया। उन्होंने कहा, “द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे। कब तक आश लगाओगी तुम बिके हुए अख़बारों से। आपकी लड़ाई लड़ने के लिए कोई नहीं आएगा। कैसी रक्षा मांग रही हो दुश्शासन दरबारों से।”

यूपी चुनाव से पहले एक्शन में हैं प्रियंका गांधी

बता दें कि Priyanka Gandhi उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले लगातार एक्शन में हैं। बुधवार को चित्रकूट (Chitrakoot) में उनके द्वारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ (Ladki Hoon Lad Sakti Hoon) संवाद का आयोजन किया गया है। हजारों की संख्या में महिलाएं इस संवाद में हिस्सा लेने पहुंची।

युवा कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया, ‘ कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तट पर विशाल रैली को संबोधित कर रही हैं।’

कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा गूंज रहा है।ये नारा महिला शक्ति को हौसला दे रहा है- अन्याय के विरूद्ध लड़ने का, राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट में Priyanka Gandhi का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ संवाद, देखें VIDEO

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here