Rajkummar Rao और Patralekha ने 11 साल के प्यार के बाद की शादी, देखें तस्वीरें

0
636
Weeding Pictures of Rajkummar Rao and Patralekha
Wedding Pictures of Rajkummar Rao and Patralekha

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) ने एक दूसरे को 11 साल तक डेट करने के बाद 15 नवंबर को शादी कर ली है। दोनों ने पंजाब के चंडीगढ़ में ओबेरॉय सुखविलास में सात फेरे लिए हैं। दोनों के प्यार की चर्चा पूरे बॉलीवुड में चल रही थी। दोनों ने लंबे इंतजार के बाद एक दूसरे का हाथ थाम लिया है।

बॉलीवुड के शानदार एक्टर और City Lights में जबरदस्त एक्टिंग करने वाली पत्रलेखा ने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे को पिछले 11 साल से डेट कर रहे थे। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rajkummar Rao और Patralekha

दोनों की शादी की तस्वीरों को देख फैंस फिदा हो रहे हैं। पत्रलेखा का दुल्हनियां अवतार और राजकुमार राव का सिल्क में कुर्ता पजामा लोगों का ध्यान खींच रहा है।

पत्रलेखा ने अपने जिंदगी के सुनहरे अवसर पर सब्यासाची की रेड कलर की बुटी साड़ी पहनी, जिसपर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी हुई है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने एक स्पेशल चुनरी को भी पेयरअप किया।

पत्रलेखा के वेडिंग आउटफिट में सबसे खास उनकी चुनरी है। यह कोई आम चुनरी नहीं है। इसे पत्रलेखा ने खास तौर पर डिजाइन करवाया है। चुनरी पर राजकुमार राव के लिए बंगाली भाषा में खास मैसेज लिखा हुआ है।

पत्रलेखा ने अपनी चुनरी पर लिखवाया था- ‘अमर पोरन भौरा भालोबासा अमी तोमे सोमोरपोन कोरिलम’, जिसका हिंदी में मतलब है- ‘प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं।

इस दिन की खुशियों को फैंस के साथ राजकुमार राव ने शेयर करते हुए लिखा, 11 साल के प्यार, फन, मस्ती, दोस्ती, जान, आत्मा, बेस्ट फ्रेंड और अपने सबकुछ के साथ मैंने शादी कर ली। इस खुशी से बड़ी मेरे लिए कोई खुशी नहीं है। खुद को तुम्हारा पति कहते हुए बहुत खुशी हो रही है पत्रलेखा।

बता दें कि दोनों 13 नवंबर को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सगाई की थी। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाई थी। पत्रलेखा ने भी कुछ इसी अंदाज में प्यार का इजहार किया था।

यह भी पढ़ें:

रोमांटिक सगाई के साथ शुरू हुआ Rajkumar Rao और Patralekhaa की शादी का जश्न, आज लेंगे सात फेरे!

Tryst With Destiny सीरीज देखने के बाद आप खुद से पूछेंगे इंसान कौन है? दलितों के साथ कैसा हो रहा है व्यवहार?

https://youtu.be/Lzsnyzgz9sU

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here