बॉलीवुड के प्रेमी जोड़े आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिश्ते पर मूहर लगा दी है। फैन्स इनके शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आलिया कई बार कह चुक हैं कि , वे अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। पर सभी की निगाहें इनपर ही टिकी हैं। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार आलिया और रणबीर नए साल पर रोका कर सकते हैं।

दरअसल मंगलवार को सुबह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर की फ्लाइट से जाते देखे गए। रणबीर और आलिया के नीतू कपूर भी थी। इसके तुरंत ही बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को जयपुर की फ्लाइट के लिए जाते देखा गया।

Ranbir Kapoor

इन दोनों के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर और रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। बताया तो यहां तक जा रहा है कि महेश भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और आदर जैन पहले ही रणथंबौर पहुंच चुके हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि करण जौहर जो इस समय गोवा में है, बुधवार की फ्लाइट से राजस्थान पहुंच रहे हैं।

एक वेबसाइट के अनुसार सभी सितारे राजस्थान के रणथंबौर के अमन होटल में ठहरे हुए हैं। कयास ये भी लगाया जा रहा है कि सभी सितारे नए साल के जश्न के लिए एक साथ इकट्ठा हुए हैं। पर रणबीर और आलिया के करीबी रिश्तेदारों को देखकर कयास तो यही लगाया जा रहा है कि दोनों नए साल में रोका कर सकते हैं।

p1 1516868714

बता दें कि, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया दोनों पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर जहां संजय दत्त के साथ ‘शमशेरा’ में काम कर रहे हैं, वहीं आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here