Shweta Singh कौन है, जिसे Bulli Bai App मामले में गिरफ्तार किया गया है?

0
886

Shweta Singh को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया है। बहुचर्चित Bulli Bai App case में उसकी गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि उत्तराखंड से गिरफ्तार स्वेता सिंह ही पूरे केस की मास्टमाइंड है। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने कुमार विशाल झा को भी गिरफ्तार किया है। विशाल झा और स्वेता सिंह एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर हेमंत नागराले ने मीडिया को बताया कि उत्‍तराखंड से एक और आरोपी मयंक रावत को भी गिरफ्तार किया गया है।

Shweta Singh कौन है?

Shweta Singh

Shweta Singh को पूरे मामले का मास्टर माइंड माना जा रहा है। Shweta Singh के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर में श्वेता सिंह के पिता की मौत हुई थी। उससे पहले 2011 में कैंसर की बीमारी के चलते उसकी मां का निधन हो गया था। श्वेता की उम्र सिर्फ 18 साल थी और वह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करती थी।

Bulli Bai App से जुड़े तीन अकाउंट ऑपरेट कर रही थी आरोपी लड़की

मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आरोपी लड़की श्वेता सिंह ‘ Bulli Bai App ’ एप्प से जुड़े तीन अकाउंट ऑपरेट कर रही थी। जबकि कुमार विशाल झा ने खालसा वर्चस्ववादी के नाम से एक अकाउंट खोला था। 31 दिसंबर को उसने अन्य अकाउंट का नाम बदलकर सिख नामों से मिलते-जुलते नाम रखे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी खालसा अकाउंट बनाकर गुमराह कर रहा था ताकि पुलिस को लगे की कोई सिख समुदाय के लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने कुमार विशाल झा को मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया।

Sweta Singh and Kumar Vishal Jha in Bulli Bai App case
Bulli Bai App केस में मुंबई पुलिस की हिरासत में आरोपी

Bulli Bai App क्या है?

बता दें कि ‘Bulli Bai’ एक ऐसा एप्लीकेशन है जो Github एपीआई के माध्यम से बनाया गया था। यह ‘Sulli Deal’ एप्प के समान ही काम करता था। जानकारी के मुताबिक इस एप्प में कई नामचिन मुस्लिम महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए ‘सौदे’ के रूप में पेश किया गया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here