आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक नया राज्य बना था। भगवान बिरसा मुंडा मुंडा की जयंती के दिन ही भारत के मानचित्र पर झारखंड के रूप में एक नया राज्य अस्तित्व में आया था। आज पूरा झारखंड अपना 15वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ट्वीट कर झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामना दी है। मोदी ने ट्वीट कर लिखा, झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।
झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे। pic.twitter.com/vgHYulrZou
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2019
झारखण्ड के सीएम रघुवर दास ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी है। रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा, श्रद्धेय अटल जी ने हमें अलग राज्य की सौगात दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखण्ड की हर ज़रूरत का ख़्याल रखा। आज झारखण्ड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आइए पुनः झारखण्ड के विकास का और संस्कृति-परंपरा की रक्षा का संकल्प लें।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक कविता के जरिए भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। साथ ही स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।