Akshya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर इन चीजों के दान से खुल जाते हैं बंद किस्मत के दरवाजे, जानें तिथि व मुहूर्त

Akshya Tritiya 2022: इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है।

0
192
Akshaya Tritiya 2023
Akshaya Tritiya

Akshya Tritiya 2022: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ दिन माना गया है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ होता है। इस बार अक्षय तृतीया 3 मई को पड़ रही है। आइये जानें क्‍या है मुहूर्त।

akshya Tritiya 2022
akshya Tritiya 2022

Akshya Tritiya 2022: यहां जानें मुहूर्त

प्रसिद्ध हस्‍तरेखा विशेषज्ञ और ज्‍योतिष पंडित सचिन दूबे के अनुसार भगवान श्रीविष्‍णु एवं मां लक्ष्‍मी की पूजा इस दिन बहुत लाभ देती है। इंसान की जिंदगी से दुख और दरिद्रता का नाश होता है।

  • अक्षय तृतीया तिथि आरंभ- 3 मई सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर
  • अक्षय तृतीया तिथि समापन- 4 मई सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक
  • रोहिणी नक्षत्र- 3 मई सुबह 12 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 4 मई सुबह 3 बजकर 18 मिनट तक होगा।

Akshya Tritiya 2022: जानें किन चीजों के दान से खुलते हैं किस्‍मत के दरवाजे

जल-पात्र का दान: प्रसिद्ध हस्‍तरेखा विशेषज्ञ और ज्‍योतिष पंडित सचिन दूबे के अनुसार हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन जल का कोई पात्र जैसे गिलास, घड़ा आदि का दान देना बहुत शुभ होता है। वैशाख के बाद ज्‍येष्‍ठ माह की गर्मी में आपका दिया गया जल-पात्र का दान परोपकार के साथ आपकी कामयाबी के मार्ग भी खोलता है।

jal patra

Akshya Tritiya 2022: गाय की सेवा करें: अक्षय तृतीया के दिन गाय की सेवा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन अगर जल में गुड़ मिलाकर गाय को पिलाएं या रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाई जाए,ये बेहद ही शुभ होता है।इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

cow sewa
Cow Sewa on Akshya Tritiya 2022

जौ दान करना: इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। उनके चरणों में जौ अर्पित करना चाहिए।इससे जीवन में मनुष्‍य सदा तरक्‍की करता है।उसके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

bhandara

अन्न दान: पानी पिलाने के बाद जो सबसे बड़ा दान होता है वह कहलाता है अन्‍न दान, हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन अन्न अर्थात चावल, आटा और दाल आदि का दान करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना गया है। अन्‍न भूख मिटाने के साथ शांति भी देता है। ऐसे में अगर इस दिन अन्‍न का दान करें,तो हमें कई पुण्‍य फल की प्राप्ति होती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here