Halloween पार्टी करती नजर आईं Suhana Khan, दिखा शानदार लुक

0
455
Suhana Khan
Suhana Khan is having Halloween party

हैलोवीन डे (Halloween Day) के मौके पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) का भी शानदार लुक दिखा। मुंबई ड्रग्स केस मामले में जेल की सजा काटने के बाद आर्यन खान (Aryan Khan) घर लौटे हैं। ऐसे में पूरा परिवार काफी खुश है। भाई के घर आने की खुशी में बहन सुहाना खान ने आर्यन खान के साथ हैलोवीन  पार्टी (Halloween Party) की है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हैलोवीन लुक में सुहाना काफी शानदार लग रही हैं।

यहां देखें तस्वीरें

सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ हैलोवीन का मजा ले रही हैं। उनकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वे काफी सुंदर लग रही हैं। बता दें कि हैलोवीन (Halloween) को लेकर बॉलीवुड कपल्स अलग अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। इतनी अजीब तस्वीरों को साझा कर रहे हैं कि बॉलीवुड सितारों को पहचानना मुश्किल हो गया है। बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा कर रहे हैं।

31 अक्तूबर को पूरी दुनिया हैलोवीन मना रही है। हर साल 31 अक्तूबर को लोग हैलोवीन डे मनाते हैं। आज के दिन लोग काफी डरावने कपड़े पहनतें हैं। यह प्रचलन भारत में नहीं पश्चिमी देशों में काफी मशहूर है। उसकी शुरुआत भी पश्चिमी देशों से हुई थी। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है। इसे पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर अब भारत में भी लोग इसे मनाते हैं।

हैलोवीन (Happy Halloween) को Hallows Eve, All Saints Eve, All Hallow Evening, All halloween भी कहा जाता है। वहीं जब कोई त्यौहार हो तो हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। इस त्यौहार को बॉलीवुड के सेलेब्स भी बड़े धूमधाम से मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Halloween के लिए Soha Ali Khan का दिखा डरावना अंदाज, तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

Halloween Day पर Jacqueline Fernandez का दिखा Mermaid अवतार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here