सलमान खान (Salman Khan) के साथ बिग बॉस (Big Boss) में टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) नजर आने वाली हैं। सुरभि ने टीवी के जाने माने शो इश्कबाज से नाम कमाया है। अब सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। बिग बॉस 15 (Big Boss 15) काफी चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में सुरभि अपने हुस्न से तड़का लगा सकती हैं। बता दें कि इस बात को लेक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। पर ट्विटर पर जो तस्वीर वायरल हो रही है इसे देख कर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुरभि के साथ मिलकर सलमान दर्शकों का मनोरंज करने वाले हैं।
यहां पर मिली खबर
सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ सुरभि की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके फैंस दावा कर रहे हैं कि सुरभि जल्द ही बिग बॉस में सलमान के साथ नजर आने वाली हैं।
मनोरंजन और लाइफस्टाइल पर खबर मुहैया कराने वाली वेबसाइट glamsham.com से द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुरभि रविवार रात 9 बजे यानी कि आज बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान के साथ मंच साझा करती हुई दिखाई देंगी। सलमान के फैंस उन्हें देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं एक बार फिर सुरभि के साथ सलमान के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं।
बता दें कि सुरभि एक पंजाबी परिवार से हैं। उनका परिवार मुंबई में ही रहता है। सुरभि ने भरतनाट्यम में महारत हासिल की है। उन्हें टॉप 50 सेक्सियेस्ट वुमेन लिस्ट में 29वां स्थान मिला था। सुरभि स्टार प्लस के शो संजीवनी में डॉक्टर का किरदार अदा कर चुकी हैं। यहां पर सुरभि को कोई खास पहचान नहीं मिली थी लेकिन शो इश्कबाज करने के बाद सुरक्षि को काफी लाइम लाइट मिली है। इनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें:
Sooryavanshi ने दूसरे दिन 24.50 करोड़ का आंकड़ा किया पार, Box Office India नेे दी जानकारी