Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann और Giorgio Parisi को संयुक्त रूप से मिला Physics में Nobel Prize

0
561
noble price physics winners

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माने जाने वाला Nobel Prize इस बार भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में स्यूकुरो मानेबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हासेलमैन (Klaus Hasselmann) और जियोर्जियो पेरिस (Giorgio Parisi) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। उन्‍हें यह पुरस्कार जटिल भौतिक प्रणालियों को सुलझाने के लिए दिया गया है।

Syukuro Manabe और Klaus Hasselmann को संयुक्त रूप से पृथ्वी के climate की physical modelling, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की मज़बूती से भविष्यवाणी करने के लिए भौतिकी में 2021 NobelPrize के आधे हिस्से से सम्मानित किया गया है। वहीं बाकी का आधा हिस्‍सा जियोर्जियो पैरिसी को परमाणु से ग्रहों के Orbit में भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज के लिए दिया गया है।

कल फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में अमेरिका के डेविड जूलियस (David Julius) और अर्डेम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) ने संयुक्त रूप से जीता था। उन्‍हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया था।

अन्य विषयों और क्षेत्र के पुरस्कार आने वाले दिनों में घोषित किए जाएंगे। बुधवार को रसायन विज्ञान (Chemistry), गुरुवार को साहित्य (Literature) और शुक्रवार को शांति के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। अर्थशास्त्र (Economics) के लिए पुरस्कार की घोषणा सोमवार 11 अक्टूबर को की जाएगी।

मानवता के कल्‍याण के लिए दिया जाता है Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। हर साल यह उन लोगों को दिया जाता है, जिन्‍होंने एक वर्ष के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है। मूल रूप से, पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में प्रदान किया गया था। विजेता को प्रतिष्ठित पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1.14 मिलियन से अधिक) मिलते हैं। पुरस्कार राशि पुरस्कार के निर्माता स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से आती है, जिनकी मृत्यु 1895 में हुई थी।

यह भी पढ़ें: तापमान की खोज के लिए अमेरिका के David Julius और Ardem Patapoutian ने मेडिसिन में Nobel Prize जीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here