T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल में New Zealand ने England को हराया, जानें कहां हुई इंग्लैंड से चूक

0
467

T20 World Cup 2021 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में New Zealand ने England को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 2016 के टी20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2019 के वर्ल्ड कप में भी न्यूज़ीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। अब न्यूज़ीलैंड ने सब हार की एक साथ ही भरपाई कर ली है। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल की शानदार पारी से न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर 14 सालों में पहली बार फाइनल में जगह बनाई।

आइए जानते हैं कि इंग्लैंड से कहां हुई चूक जिसके कारण सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों झेलना पड़ा शिकस्त

17वें ओवर में 23 रन लुटाए

जॉर्डन का 17वें ओवर में मैच पूरे तरह से बदल गया। 16 ओवर खत्म होने के बाद न्यूज़ीलैंड को 24 गेंदों में 57 रनों की जरूरत थी। तब 17वां ओवर लेकर जॉर्डन आये और यही से न्यूज़ीलैंड के पक्ष में मैच जाना शुरू हो गया। उस ओवर में नीशम ने कड़े प्रहार किए। 17वें ओवर में जॉर्डन ने 6 गेंदों पर 23 रन खर्च कर डाले। नीशम ने इस ओवर का शुरुआत छक्के के साथ किया। उसके बाद अगले गेंद पर लेग बाई के सहारे 2 रन आये। फिर जॉर्डन ने वाइड गेंद डाली। उसके बाद नीशम ने गेंद को फिर से चौके के लिए बाउंड्री तक पहुंचाया। जॉर्डन अब तक तीन गेंदों में 13 रन दे चुके थे। उसके बाद फिर उन्होंने एक वाइड गेंद डाली। चौथे गेंद पर नीशम ने फिर गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया। उसके बाद अगले 2 गेंद में 3 रन देकर ओवर को समाप्त किया। इस ओवर के बाद न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 34 रन चाहिए थे।

T20 World Cup 2021: England पर जीत के बाद New Zealand के कप्तान Kane Williamson ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

18वें ओवर 14 रन बने

18वें ओवर में आदिल राशिद ने 14 रन देकर नीशम का विकेट ले लिया। 18वां ओवर आदिल राशिद लेकर आए। स्ट्राइक पर नीशम थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का मारा। अगली गेंद पर एक रन लिए। इस तरह स्ट्राइक डेरिल मिचेल के पास आ गई। मिचेल ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर एक रन लिया। आखिरी ओवर में स्ट्राइक नीशम के पास थी और वह कैच देकर आउट हो गए।

T20 World Cup 2021: New Zealand की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को हराकर लिया बदला

19वें ओवर में खत्म हुआ मुकाबला

पारी का 19वां ओवर क्रिस वोक्स लेकर आए। न्यूजीलैंड को 12 गेंद में 20 रन चाहिए थे। एक तरफ डेरिल मिचेल तो दूसरी ओर बस नाम की बैटिंग कर पाने वाले मिचेल सैंटनर थे। कमाल देखिए मिचेल ने इसी ओवर में पूरा मैच खत्म कर दिया। 20वें ओवर की जरूरत नहीं पड़ी। डेरिल मिचेल ने क्रिस वोक्स के ओवर में 2 छक्के और 1 चौका जड़कर तीन काम एक साथ कर दिए।

न्यूज़ीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप में 2 सुपर ओवर में इंग्लैंड के बराबर रन बनाकर सिर्फ चौकों-छक्कों कम होने के चलते वनडे वर्ल्ड हारने का बदला ले लिया। न्यूज़ीलैंड की टीम 2 साल के अंदर 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड भी बनाई।

यह भी पढ़ें: Team India के हेड कोच Ravi Shastri का कार्यकाल हुआ समाप्त, जाते-जाते वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार का बताया कारण

Virat Kohli ने Ravi Shastri का किया शुक्रिया, कहा- भारतीय क्रिकेट इतिहास में आपका योगदान याद किया जाएगा

Rohit Sharma बने Team India के नए T20I कप्तान, New Zealand के खिलाफ टीम इंडिया का हुआ एलान

Syed Mushtaq Ali Trophy में Akshay Karnewar का कहर जारी, एक दिन पहले ही बनाया था अविश्वसनीय रिकॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here