Flight के क्रू ने भोजपुरी में किया यात्रियों का स्वागत, लोग हुए चकित, VIDEO वायरल

0
596
Flight announcement in Bhojpuri

फ्लाइट में सफर करते समय जब क्रू द्वारा घोषणा की जाती है तो ज्‍यादातर लोग इसे इग्नोर ही कर देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर फ्लाइट अनाउंसमेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसने लोगों का ध्यान  खींचा है। दरअसल एक वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमारे देश की एक फ्लाइट की अनाउंसमेंट हिंदी और अंग्रेजी में ना होके भोजपुरी (Bhojpuri) भाषा में की जा रही है। इस चीज ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो हमारे देश की Indigo Flight का है।

एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इंडिगो के कप्तान भोजपुरी भाषा में सभी यात्रियाें का स्वागत कर रहे हैं। भोजपुरी भाषा में घोषणा देख यात्रियों को आश्चर्यचकित होते हुए देखा जा सकता है। भोजपुरी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में व्यापक रूप से बोली जाती है, उड़ानों में घोषणाएं आमतौर पर अंग्रेजी और हिंदी में की जाती हैं।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

भोजपुरी भाषा में घोषणा देख @alokt_Hindu नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ”बहुत नीक काम हो रहल बा एगो समृद्ध भोजपुरी भाषा के बढ़ावा देहले के इहो ईगो सशक्त माध्यम बनी जी सराहनीय”

@opu1971 ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, ”कुछ लोग प्रशंसा करते हैं और कुछ का आपत्ति है कि भोजपुरी ही क्यों! शायद आपत्ति करने वाले वालों को भोजपुरी नहीं आती होगी हालांकि उसने लोगों की इच्छा जानने के बाद ही बोला पर इसकी तारीफ करनी चाहिए। मुझे अच्छा लगा।”

यह भी पढ़ें #Pawri गर्ल फिर हो रहीं हैं वायरल, मधुर आवाज में फैंस के लिए गा रहीं हैं गाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here