वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, छत्तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा…

0
504
Vinod Dua

पत्रकारिता जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर थी। उनके निधन के बाद उनके फैंस और पत्रकारिता जगत के लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग उनकी मौत को लेकर बहुत ज्यादा दुख जता रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विनोद दुआ के निधन पर छत्तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दुख जताते हुए लिखा, ”वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद दुआ के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह उन लोगों में से कुछ थे जिन्होंने निडर होकर अपनी राय रखी और इस सम्मानजनक पेशे के पथ प्रदर्शक थे। उनके परिवार और सभी दर्शकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा, ”अलविदा विनोद दुआ।”

पत्रकार अभिषार शर्मा ने उनके निधन पर लिखा, ”नहीं रहे विनोद जी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को हिम्मत।”

उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकार हिमानी भंडारी ने ट्वीट किया, ”वयोवृद्ध पत्रकार विनोद दुआ का निधन। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने Instagram पर जानकारी दी है। पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति। RIP, सर।”

भारतीय मीडिया के जाने-माने चेहरे

विनोद दुआ ने दूरदर्शन और NDTV इंडिया में लंबे वक्त तक काम किया। साल 1996 में उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। जून 2017 में, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए, मुंबई प्रेस क्लब ने उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

यह भी पढ़ें: भारतीय मीडिया के जाने-माने चेहरे, वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua का निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here