आज के 70 साल पहले देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की नीव पड़ी थी जिसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। 24 जनवरी 1950 में राज्य का नया नाम करण हुआ था। अंग्रेजों के जमाने में इस राज्य को यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था।

प्रदेश के स्थापना दिवस पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ आज नोएडा जाएंगें। सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दोपहर में दो घंटे तक रहेंगे। इस मौके पर नोएडा की 706.36 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इस मौके पर सुरक्षा को चौक-चौबंद कर दिया गया है। सभी अधिकारी अपने काम पर जुट गए हैं। बता दें योगी आदित्यनाथ माटी कलाकारों को नया मंच मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के अनुसार प्रदेश मेें हुनरबाजों को हुनर बेकार न जाए इसलिए शिल्प कला, माटी कला और खेल जैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।

उत्तर प्रदेश 70 बरस का हो गया है। इस मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही योगी सरकार बालिका दिवस भी मना रही है। स्थापना दिवस के मौके पर नृत्य कला का आयोजन किया गया था और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।

गौरतलब है कि, स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, ”उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है।

देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है,” उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। यूपी निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here