Anil Antony: एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस, PM मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री के विरोध के बाद लिया फैसला

0
270
Anil Antony: एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस
Anil Antony: एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस

Anil Antony: केरल के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल एके एंटनी ने कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा देना का ऐलान किया है। अनिल एके एंटनी ने BBC की ओर से पीएम मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही यह फैसला लिया है।

Anil Antony ने ट्वीट कर इस्तीफे का ऐलान किया

अनिल एके एंटनी ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। बता दें कि अनिल अपने ट्वीट के बाद कांग्रेस में ही घिर गए थे। अनिल ने ट्विटर पर लिखा- “मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने के दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया इस्तीफा दे दिया।”

Anil Antony
Anil Antony

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिल एंटनी ने मंगलवार को BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा था कि, ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। अनिल अपने ट्वीट के बाद कांग्रेस में ही घिर गए थे।

यह भी पढ़ें:

भारत पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति Abdel Fattah El-Sisi, पीएम मोदी ने कहा-‘दोनों देशों के संबंधों को मिलेगा नया आयाम’

Republic Day के मौके पर कर्तव्‍य पथ पर नहीं दिखेगी पंजाब की झांकी, AAP ने Tweet करके दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here