AAP नेता Sanjay singh की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, Court ने जारी किया Warrant

1
519
Sanjay Singh
sanjay singh

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) के खिलाफ पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) की ओर से दायर मानहानि के बाद लुधियाना (Ludhiana) की एक अदालत (Court)ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

अदालत में पेश नहीं हुए संजय सिंह

दरअसल संजय सिंह को सोमवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन पेश न होने के कारण संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। अदालत में संजय सिंह की पेशी के दौरान सीनियर अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल (Senior Akali leader Mahesh Inder Singh Grewal) का क्रास एग्जामिनेशन होना था। संजय सिंह के वकील ने एप्लीकेशन दिया था कि वह अदालत में पेश नहीं हो सकते। जिसके बाद अदालत ने उनका बेल बांड रद्द कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

पेश नहीं हुए तो पुलिस करेगी गिरफ्तार

संजय सिंह को अब खुद अदालत में पेश होना होगा, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। मामला एडिशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन सिंह (Chief Judicial Magistrate Harsimran Singh) की अदालत में चल रहा है और वह काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे। बता दें कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान आप नेता संजय सिंह ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे के व्यापार से जुड़े होने का आरोप लगाया था। तब बिक्रम सिंह मजीठिया ने लुधियाना की अदालत में मानहानि का केस दर्ज किया था।

यह भी पढेेें:

Rakesh Tikait ने कहा, महापंचायत की Documentary 17 September को होगी Live stream

Aziz Qureshi पर देशद्रोह का मामला दर्ज, UP के पूर्व राज्‍यपाल ने CM Yogi पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here