बॉलीवुड की लाइमलाइट दुनिया सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और इन फिल्मों में काम करने वाले एक्टर्स सभी के दिलों पर राज करते हैं। इन एक्टर्स के लाखो करोड़ो फैंस भी होते हैं, जो बस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के भी करोड़ो फैंस हैं, जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। हर किसी का अपना पसंदीदा कलाकार होता है और जब वो अचानक हमारे सामने आ जाये, तो हमारी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता हैं। ऐसे में एक्टर्स की भी जिम्मेदारी बन जाती हैं कि वह अपने फैंस की ख्वाइशों का ख्याल रखें। लेकिन कभी कभी ऐसा करने में एक्टर्स को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ जाता हैं। अभी हाल ही में वरुण धवन ने अपनी एक चाहने वाली फैन को खुश करने के लिए अपनी कार से ही फैन के साथ सेल्फी क्लिक करके फैन को खुश किया। मगर मुंबई पुलिस को उनकी यह हरकत पसंद नहीं आई।

दरअसल अभिनेता वरुण धवन जब अपनी कार से जा रहे थे तो पास से एक ऑटोरिक्शा से गुजरती महिला फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। उनकी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए वरुण ने अपनी कार की खिड़की से निकलकर, उस फैन के साथ सेल्फी ली। जब वह ऐसा कर रहे थे तभी कुछ फटॉग्रफर्स ने उनकी फैन के साथ इस फोटो को क्लिक कर लिया। जिसके बाद से ही वह सभी अखबारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बीच सड़क पर बिना अनुमति लिए फोटो खिचाना वरुण को भारी पड़ रहा हैं। उन्हें मुसीबत इसलिए झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें ट्वीट करके उनकी इस हरकत के लिए खरी-खरी सुनाई हैं और उनके गैर जिम्मेदराना रवैये के लिए फटकार लगाई हैं।

मुंबई पुलिस ने फटकार लगाते हुए कहा-कि ऐसी हरकत आप आगे से न करे। कृपया अगली बार अपनी और दूसरो की जान जोखिम में न डाले।

वरुण धवन ने तुरंत ही मुंबई पुलिस से अपनी इस हरकत के लिए माफ़ी मांग ली थी लेकिन उन्होंने अपने ट्विट के जरिए ऐसा कुछ भी कह दिया। जिसके बाद वरुण और ज्यादा मुसीबत में फंसते जा रहे हैं।

वरुण ने मुंबई पुलिस को जवाब देते हुए कहा-कि उनकी कार सेल्फी लेते समय रुकी हुई थी, इसलिए मैंने किसी की भी जान को खतरे में नहीं डाला हैं।

लेकिन लगता है मुंबई पुलिस भी पूरे जोश में हैं। अब सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का एक ट्वीट आया है, जो बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। जिसमें उन्होंने वरुण जैसे सिलेब्रिटी को ऐसे रुकी कार से भी गर्दन निकालने के बुरे परिणाम के बारे में अपने अनोखे अंदाज में आगाह किया है। जिसके बाद से टि्वटर पर लोगों के मुंबई पुलिस की तारीफ करते ट्वीट्स की बाढ़ ही आ गई है। ऐसे देखने वाली बात होगी कि वरुण को अब इस बारे में क्या कहना है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here