Amrinder Singh Brar बने Punjab Congress के नए अध्‍यक्ष, ऐसा रहा है राजनीतिक करियर

राजा वारिंग लगातार तीसरी बार Gidderbaha सीट से विधायक हैं। वो 2014-2018 के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

0
317
Amrinder Singh Brar
Amrinder Singh Brar

कांग्रेस पार्टी ने Amrinder Singh Brar उर्फ Raja Warring को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वो 2014-2018 के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नए PPCC प्रमुख के रूप में वो Navjot Singh Sidhu की जगह लेंगे। गौरतलब है कि राज्‍य में कांग्रेस की हार के बाद सिद्धू ने अपने पद इस्तीफा दे दिया था।

Amrinder Singh Brar
Amrinder Singh Brar

राजा वारिंग लगातार तीसरी बार Gidderbaha सीट से विधायक हैं। पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में परिवहन मंत्री थे। बता दें कि राजा वारिंग हाल ही में संपन्‍न हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में AAP की लहर के बावजूद चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

Amrinder Singh Brar
Amrinder Singh Brar

Amrinder Singh Brar ने छात्र नेता के रूप में शुरू किया था राजनीतिक करियर

राजा वारिंग ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अब शिरोमणि अकाली दल के नेता जगमीत बराड़ उनके गुरु माने जाते हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता ने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। वहीं 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में काम करते हुए राहुल गांधी के करीबी सहयोगियों ने उनकी खूब तारीफ की थी।

Rahul Gandhi के करीबी हैं Amrinder Singh Brar

यूपी में किए कामों की वजह से वो पार्टी आलाकमान की नजरों में आ गए थे। जिसके चलते 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कई नेताओं को पछाड़ते हुए उन्‍होंने गिद्दड़बाहा से टिकट पाई थी। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तब गिद्दड़बाहा से रघुबीर प्रधान को टिकट देना चाहते थे। यहां तक की उनके राजनीतिक गुरु जगमीत बराड़ ने भी चुनाव प्रचार के दौरान उनका समर्थन नहीं किया था। लेकिन राहुल गांधी ने उनके लिए प्रचार किया और वो चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।

Amrinder Singh Brar
Amrinder Singh Brar

Raja Warring ने 2017 के विधानसभा चुनाव में दोबारा गिद्दड़बाहा से जीत हासिल की थी। लेकिन, लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के बावजूद, उन्‍हें सीएम अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी। जब पिछले साल कांग्रेस नेतृत्व ने कैप्टन अमरिंदर को हटाकर चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था तब उन्‍हें चन्नी के मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here