Archery World Cup 2022 में अभिषेक और ज्‍योति सुरेखा की जोड़ी ने भारत को दिलाया ‘स्‍वर्ण’

Archery World Cup 2022: भारत से अभिषेक वर्मा और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम की जोड़ी ने फाइनल में फ्रांस के प्र‍तिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देते हुए कंपाउंड मिश्रित स्‍पर्धा में भारत को पहला स्‍वर्ण पदक दिलाया।

0
301
Archery World Cup 2022
Archery World Cup 2022

Archery World Cup 2022: पेरिस में आयोजित Archery World Cup 2022 में तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत की झोली में पहला स्‍वर्ण पदक डाला। विश्‍व कप के तीसरे चरण में बीते शनिवार को हमारे तीरंदाजों ने स्‍वर्ण सहित दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत से अभिषेक वर्मा और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम की जोड़ी ने फाइनल में फ्रांस के प्र‍तिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देते हुए कंपाउंड मिश्रित स्‍पर्धा में भारत को पहला स्‍वर्ण पदक दिलाया।

Archery 27 june 22 1
India Archers at Archery World Cup 2022.

Archery World Cup 2022: रजत पदक से करना पड़ा संतोष

विश्‍व रैकिंग में तीसरे स्‍थान पर काबिज तीरंदाज ज्‍योति को व्‍यक्तिगत वर्ग के बेहद करीबी मुकाबले के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। तीरंदाज एला गिब्‍सन के खिलाफ फाइनल मुकाबला 148-148 की बराबरी पर छूटने के बाद शूटआउट में दोनों ने 10-10 अंक पर निशाना साधा, लेकिन प्रतिद्वंदी का तीर लक्ष्‍य के केंद्र के ज्‍यादा करीब था।

Archery World Cup 2022: मिश्रित वर्ग में शानदार प्रदर्शन

मिश्रित वर्ग में भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। फ्रांस की जोड़ी जीन बौल्‍च और ओलंपिक पदक विजेता सोफी डोडेमोंट को करीबी मुकाबले में 152-149 से शिकस्‍त देकर पीला तमगा हासिल किया।भारतीय महिला रिकर्व टीम ने स्‍पर्धा में तीसरा पदक पक्‍का कर लिया है। दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी अपना श्रेष्‍ठ प्रदर्शन दिखाएगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here