Ashram 3 Motion Video Release: आश्रम 3 की मोशन वीडियो रिलीज, जानें मूवी की Release Date

Ashram 3 Motion Video Release: आश्रम सीजन 3 का मोशन वीडियो रिलीज होने से फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इस सीजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी।

0
234
Ashram 3 Motion Video Release

Ashram 3 Motion Video Release: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने आश्रम वेब सीरीज से बॉलीवुड में अपनी एक नई पहचान बना ली है। इस बेव सीरीज से बॉबी देओल ने न जानें कितने ही लोगों को अपना फैन बना लिया है। अब बाबा निराला जल्द ही आपके बीच वापस आने वाले हैं। दरअसल, आश्रम सीजन 3 जल्द ही रिलीज होने वाला है। आश्रम सीजन 3 का मोशन पोस्टर आज रिलीज हो गया है। सीजन 1 और 2 के कामयाबी के बाद सीजन 3 का सभी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।

Screenshot 2022 05 10 162713

Ashram 3 Motion Video Release: बॉबी देओल और ईशा गुप्ता ने किया शेयर

एक्टर बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर आश्रम सीजन 3 का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है जिसके बाद से यह इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। अब आश्रम फैंस को काफी बेसब्री से सीजन 3 का इंतजार है।

Ashram 3 Motion Video Release: जल्द रिलीज होगी “Ashram 3”

आश्रम 3 के रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन इस मोशन वीडियो से फैंस को उम्मीद है कि उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस वेब सीरीज की शूटिंग और डबिंग का काम पूरा हो चुका है इस बात की जानकारी फिल्म में अहम रोल निभा रहे एक्टर संदीप ने दी है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दर्शकों के बीच जल्द आने वाली है।

Screenshot 2022 05 10 162530

Ashram 3 Motion Video Release: तीसरे सीजन में होगा बाबा निराला का भांडाफोड़

आश्रम के पहले सीजन में देखा गया है कि कैसे बाबा निराला ने पम्मी और उसके परिवार का भरोसा जीत कर उनको अपने वश में कर लिया था। वहीं, सीजन 2 में पम्मी और उसके परिवार के सामने बाबा निराला की सच्चाई आ गई है। लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद भी कोई बाबा निराला का कुछ नहीं बिगाड़ सका। सीजन 2 के अंत में पम्मी को बाबा निराला के कब्जे से भागते हुए देखा गया है, अब देखना ये होगा कि सीजन 3 में बाबा निराला का भांडा सबके सामने फूटेगा या इस सीजन में भी कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

FQvJL0BXwAYE No?format=jpg&name=large

Ashram 3 Motion Video Release: बॉबी देओल ने जीता सबका दिल

Ashram 3 Motion Video Release: आश्रम में बॉबी देओल को बाबा निराला के रोल में देखा गया है। उन्होंने अपने रोल को बेहद बखूबी से निभाया है। इनके किरदार के बाद सभी फैंस का मानना है कि इससे बेहतर बाबा निराला की एक्टिंग शायद ही कोई और कर पाता। इस रोल से बॉबी देओल ने सभी का दिल जीत लिया है। यह पूरी वेब सीरीज ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस नए सीजन में बॉबी देओल के साथ ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

संबंधित खबरें:

Avatar 2 Teaser Trailer Released: मच अवेटेड फिल्म ‘Avatar 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Major Trailer Release: फिल्म “मेजर” का ट्रेलर रिलीज, 26/11 के शहीद पर आधारित है पूरी फिल्म; यहां देखें पूरा Trailer

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here