फिल्म ‘Tadap’ के प्रीमियर में एक साथ दिखे Athiya Shetty और KL Rahul, लोगों की टिकी निगाहें

0
392
Athiya Shetty

अभिनेता अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपनी अपकमिंग फिल्म तड़प (Tadap) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि ‘तड़प’ 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसके लिए मुंबई में 1 दिसंबर को ‘तड़प’ का प्रीमियर हुआ। जहां रिया चक्रवर्ती, काजोल, सलमान खान समेत कई सितारे पहुंचे थे। वहीं अहान की बहन अथिया शेट्‌टी के साथ क्रिकेटर केएल राहुल भी फिल्म के प्रीमियर के दौरान वहां मौजूद रहे। इस बीच सभी की निगाहें केएल राहुल पर टिकी हुई थीं।

Athiya शेट्टी और केएल राहुल ने दिया पोज

तड़प प्रीमियर से केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इवेंट में दोनों ने सबका ध्यान खींचा। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब केएल राहुल और अथिया किसी सार्वजनिक जगह पर एक साथ है। सूत्रों के मुताबिक दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके क्रिकेट मैच देखने के लिए जाती हैं। कुछ महीने पहले उन्हें इंग्लैंड में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ देखा गया था।

तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है

तड़प में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। यह 2018 की तेलुगु फिल्म RX 100 की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे अजय भूपति ने निर्देशित किया था। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया कर रहे हैं। फिल्म में लक्ष्मण के रूप में सुनील शेट्टी भी हैं।

यह भी पढ़ें: Suniel Shetty के बेटे Ahan Shetty की फिल्म ‘Tadap’ का ट्रेलर 2 रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Tadap ट्रेलर देखने के बाद Akshay Kumar ने Suniel Shetty से पूछा ‘ये कैसी हेरी फेरी है’ एक्टर ने दिया ये जवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here