Ayodhya News: सरयू नदी में स्नान के वक्त 5 लोग डूबे, गोताखोरों ने 3 को बचाया; 2 लापता

घाट पर शोर होने पर आस-पास के लोग और नाव‍िक मदद के ल‍िए पहुंचे और हादसे की सूचना पुल‍िस प्रशासन को दी।

0
209
Viral News
Viral News

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर स्नान करते वक्त 5 लोग डूब गए। डूब रहे तीन लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया जबक‍ि 2 अभी तक लापता हैं। स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से अयोध्या दर्शन पूजन के लिये 5 लोगों टीम आई थी। ये सभी एंबुलेंस 102 में काम करते हैं। लापता दो लोगों में से एक लखनऊ और दूसरा बस्ती का रहने वाला है।

download 2022 06 05T203924.470
Ayodhya News: 5 people drowned while bathing in Saryu river

Ayodhya News: लक्ष्मण घाट के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताब‍िक, सभी लोग शुक्रवार को सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर पहुंचे। सभी लोगों लक्ष्मण घाट के पास स्‍नान करने लगे। तभी अचानक एक युवक नदी में जा गिरा। जिसके बाद उसे बचाने के प्रयास में पांचों युवक नदी में डूब गए। स्थानीय जल पुलिस ने 3 लोगों को बचाया। अभी भी दो लोग लापता हैं।

download 2022 06 05T203944.463 1
Ayodhya News: 5 people drowned in Saryu river

Ayodhya News: लापता युवक तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

बता दें कि घाट पर शोर होने पर आस-पास के लोग और नाव‍िक मदद के ल‍िए पहुंचे और हादसे की सूचना पुल‍िस प्रशासन को दी। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित खबरें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here