फिर बुरे फंसे सपा नेता Azam Khan! महिलाओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी? जानें क्या है मामला?

0
142
Azam Khan
Azam Khan

Azam Khan: सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार महिलाओं ने आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, आजम खान द्वारा एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद बवाल छिड़ गया है। आजम खान ने इस बार आपत्तिजनक बयान महिलाओं को लेकर दिया है। उनके बयान के बाद से महिलाओं में भारी गुस्सा है, इतना ही नहीं महिलाओं ने आजम खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Azam Khan ने क्या दिया बयान?

सपा नेता आजम खान 29 नवंबर को शुतरखाना में एक जनसभा में शामिल हुए थे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है, उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा। भले ही मैं उस दिन रहूं या न रहूं लेकिन आप तो रहेंगे ही। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसा सलूक आज मेरे साथ हो रहा है, अगर ऐसा वह 4 सरकारों में रहने के बाद कर रहे होते तो बच्चा भी मां के पेट से पैदा होने से पहले सवाल करता कि पूछ लो आजम खान से बाहर निकलना भी है या नहीं।

जिसके बाद अब महिलाओं ने आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक महिला शिकायतकर्ता ने गंज थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि महिला के खिलाफ अभद्र बयान दिया है। हमनें उन्हें वोट दिया, मंत्री बनाया और वो ऐसा बोल रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनकी नजर में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है। पुलिस ने इस मामले में आजम खान पर धारा 394 B, 354A, 353A, 505, 504, 509,125 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here