भारत की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) अब राजनीति में कदम रखने जा रही है। साइना आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही है। बीजेपी दफ्तर में साइना को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी अरुन सिंह  की मौजूदगी में साइना बीजेपी में शामिल हुई है।

बता दें साइना से पहले रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी बीजेपी में शामिल हो चुके है। हरियाणा की जन्मीं 29 साल की साइना नेहवाल बीजेपी के लिए बड़ा चेहरा का काम कर सकती हैं।

साइना नेहवाल (Saina Nehwal) भारत की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल 24 से अधिक इंटरनेशनल खिताब जीत चुकी है, जिसमें ग्यारह सुपरसीरीज खिताब शामिल हैं।

नेहवाल ने भारत के लिए बैडमिंटन में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली और बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है। साइना नेहवाल ने बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) से शादी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here