Beauty Tips: इन चीजों को सीधे चेहरे पर लगाने पर होगा नुकसान! अगर करते हैं ऐसा तो पढ़ लें ये खबर

0
253
Beauty Tips
Beauty Tips

Beauty Tips: सभी जानते हैं कि चेहरा देखकर लोग पर्सनैलिटी की परख करने लगते हैं। ज्यादातर लोग इस बात से सहमत होंगे कि उनका चेहरा उनके व्यक्तित्व का आईना होता है। इसलिए लोग खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे पर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। जैसे फैशियल, फेस पैक और अन्य तरह-तरह की उपचार। लेकिन ऐसा करना उनके चेहरे के लिए हानिकारक भी हो सकता है। खूबसूरत दिखने के लिए सोशल मीडिया पर हजारों नुस्खे बताए जाते हैं। लोग उसे सही मानकर अपने फेस पर भी अप्लाई करने लगते हैं। लेकिन कई चीजे आपके फेस के अनुकूल नहीं होती और फिर इससे नुकसान देखने को मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बतानें वाले हैं जिसके इस्तेमाल से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Beauty Tips
Beauty Tips

Beauty Tips: इन प्रोडक्टस का ध्यान से करें इस्तेमाल

नारियल का तेल

अगर आपका फेस ऑयली है तो आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं जिससे आपके चेहरे पर मुंहासे और पिंपल्स होने लग जाएंगे।

टूथपेस्ट

सोशल मीडिया पर कई वीडियो में देखा जाता है कि फेस पर टूथपेस्ट इस्तेमाल के फायदे गिनाएं जाते हैं। लेकिन टूथपेस्ट को भी कभी भी सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि देखा जाता रहा है कि कई घरेलू उपचारों में टूथपेस्ट को इस्तेमाल करने की बात कही जाती है। कहा जाता है कि यह चेहरे पर मुंहासों को कम करता है। लेकिन कभी भी कोई भी स्कीन डॉक्टर टूथपेस्ट के इस्तेमाल की सलाह आपको नहीं देगा। क्योंकि अगर टूथपेस्ट को ज्यादा देर तक त्वचा पर छोड़ दिया जाए तो इससे चेहरे के दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है।

Beauty Tips
Beauty Tips

नींबू

नींबू त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसे किसी भी फेस पैक में मिलाकर लगाया जा सकता है। लेकिन नींबू के रस को कभी भी सीधे फेस पर नहीं लगाना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। यह आपके चेहरे की रंगत को निखार तो सकता है लेकिन यह सीधा लगाने पर आपके त्वचा में जलन करवा देगा। इसलिए जब भी आपको नींबू का इस्तेमाल करना हो तो इसे किसी भी फेस पैक में मिलाकर इस्तेमाल करें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here